मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

MDMA Drugs: इंदौर में ड्रग्स के साथ पूर्व एयर होस्टेस गिरफ़्तार, बच्चों के डायपर में छिपाकर करती थी MDMA की तस्करी

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक महिला गिरफ़्तार हुई है। इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया, "पुलिस ने गैंग की एक महत्वपूर्ण महिला को पकड़ा है। ये महिला एक एयर ह…

MDMA Drugs: इंदौर में ड्रग्स के साथ पूर्व एयर होस्टेस गिरफ़्तार, बच्चों के डायपर में छिपाकर करती थी MDMA की तस्करी
MDMA Drugs: इंदौर में ड्रग्स के साथ पूर्व एयर होस्टेस गिरफ़्तार, बच्चों के डायपर में छिपाकर करती थी MDMA की तस्करी | फ़ोटो: TVL News

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक महिला गिरफ़्तार हुई है।  इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया, "पुलिस ने गैंग की एक महत्वपूर्ण महिला को पकड़ा है। ये महिला एक एयर होस्टेस रह चुकी है। जो ड्रग्स महिला से बरामद की गई है उसकी कीमत 10 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से ड्रग्स के साथ नेपाल और बहरीन की करेंसी भी बरामद की है|



इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी युवती बच्चों के डायपर में ड्रग्स छुपाकर सप्लाई करती थी| पुलिस ने युवती के पास से 10 लाख रुपए कीमत का 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है| युवती मुंबई से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर सहित अन्य शहरों में सप्लाई करती थी|



पुलिस पूछताछ में युवती ने अपना नाम मानसी बताया है| वह मूलतः मुबई (महाराष्ट्र) की रहने वाली है| उसके पति का निवास पुणे में है| युवती मुंबई से एमडीएमए ड्रग्स लाकर इंदौर में पिछले तीन चार साल से सप्लाई कर रही है अभी तक युवती 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स इंदौर में खफा चुकी है|



 पूछताछ में ये बात सामने आई कि युवती पूर्व एयर होस्टेस थी| उस दौरान उसे ड्रग्स लेने की लत लगी|बाद में उसने मुंबई में ड्रग माफियाओं के संपर्क कर ड्रग्स की तस्करी शुरू की|



बताया जा रहा है कि, युवती नव वर्ष के पूर्व 31 दिसम्बर को होने वाली पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करने इंदौर पहुंची थी| इससे पहले ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।