मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

विपक्षी दलों की एकजुटता को तोड़ने की साजिश: सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बातचीत के लिए सिर्फ़ चार दलों को बुलाने पर विपक्ष; सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

नई दिल्ली : 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में गतिरोध बना हुआ है|राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कहा है| जिसके बाद केंद्रीय संसदीय…

विपक्षी दलों की एकजुटता को तोड़ने की साजिश: सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बातचीत के लिए सिर्फ़ चार दलों को बुलाने पर विपक्ष; सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
विपक्षी दलों की एकजुटता को तोड़ने की साजिश: सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बातचीत के लिए सिर्फ़ चार दलों को बुलाने पर विपक्ष; सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में गतिरोध बना हुआ है|राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कहा है| जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की तरफ से निलंबित सांसदों के चार दलों को आज बातचीत के लिए बुलाया है|कांग्रेस ने बातचीत के लिए सिर्फ़ चार दलों को बुलाए जाने को अनुचित करार दिया है| राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार विपक्षी दलों को भेजे गए न्योते को लेकर संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखा है| वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने लिखा, 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हैं|



केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,''निलंबित सांसदों का मुद्दा है इसलिए हम निलंबित पार्टियों के नेताओं के साथ बात करके हल निकालना चाहते थे। आप संविधान दिवस का बायकॉट करते हैं, लोग आपको बायकॉट ही कर रहे हैं अब तो समझ लो। बायकॉट करने की ये क्या नई परंपरा है|



केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बुलाई गई बैठक पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'''सिर्फ 4 पार्टियों को बुलाकर अगर विपक्ष के सभी नेताओं को नहीं बुलाएंगे तो क्या संदेश जाएगा? ये विपक्षी दलों की एकजुटता को तोड़ने की साजिश है। हमने पत्र लिखा है कि सर्वदलीय बैठक बुलाओ|



खड़गे ने कहा,'' हम 29 नवंबर से अनुरोध कर रहे हैं कि राज्यसभा चेयरमैन या सदन के नेता पीयूष गोयल सभी विपक्षी दलों के साथ एक बैठक बुलाएं, ताकि गतिरोध को खत्म किया जा सके| लेकिन इस पर कुछ नहीं किया गया| ऐसे में सभी विपक्षी दलों को बुलाने की बजाय चार दलों को बुलाना अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है|



शिवसेना नेता संजय राउत ने भी कहा कि उन्हें सरकार की ओर से बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है| और इसमें भाग लेने को लेकर अंतिम फैसला विपक्षी दलों की सुबह होने वाली बैठक के बाद होगा|




इस पर, राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेना है या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।