इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पाश कालोनी का है| बुधवार, 3 नवंबर, 2022 को पाश कालोनी में रहने वाली महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कमरे से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है|
मृतक करुणा के पति उत्तम शर्मा भी इंटीरियर डिजाइनर हैं। सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड नोट लिखा है । पुलिस के मुताबिक,''सुसाइड नोट में 3 लोगों मोना, प्रतिभा और आदित्य के नाम लिखे हैं। बिल्डर हेमंत अत्रिवाल की पत्नी प्रतिभा समूह( बीसी) चलाती है। करुणा ने भी परिचितों से करोड़ों रुपये लगवा रखे थे। बीसी के रुपये रोकने के कारण लोग करुणा पर दबाव बना रहे थे|
मृतक करुणा के पति उत्तम शर्मा के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे देखे तो करुणा गले में फंदा लगा रही थी। उत्तम ने तत्काल इमारत में ही रहने वाली वर्षा शाह को काल लगा दिया। विनोद और वर्षा चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करुणा को नीचे उतारा। घर के सामने रहने वाली नर्स को बुलाया तो उसने मृत घोषित कर दिया।
उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई ने बताया, "एक महिला ने कल थाना लसुड़िया क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। पूछताछ में पता चला कि पैसों का लेनदेन था और कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। इन सभी वजह से संभवत:महिला ने आत्महत्या की।"