मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अनिल कुमार मुखर्जी दा के नाम पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है : राजेश राजा

पटना, कालिदास रंगालय में,बिहार आर्ट थियेटर द्वारा आयोजित, 108 वीं अनिल कुमार मुखर्जी जयंती, सह 33 वां पटना थिएटर फेस्टिवल 2024,के अन्तर्गत, सात दिवसीय थिएटर नाट्योत्सव का उद्घाटन,कला संस्कृति एवं युव…

अनिल कुमार मुखर्जी दा के नाम पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है : राजेश राजा
अनिल कुमार मुखर्जी दा के नाम पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है : राजेश राजा | फ़ोटो: TVL News

पटना, कालिदास रंगालय में,बिहार आर्ट थियेटर द्वारा आयोजित, 108 वीं अनिल कुमार मुखर्जी जयंती, सह 33 वां  पटना थिएटर फेस्टिवल 2024,के अन्तर्गत,  सात दिवसीय थिएटर नाट्योत्सव का उद्घाटन,कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री जितेन्द्र राय के द्वारा, दीप प्रज्जवलन कर किया गया.

कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री जितेन्द्र राय के हाथों, रंगकर्मी राजेश राजा एवं अर्चना सोनी को, अनिल मुखर्जी शिखर सम्मान 2024, से सम्मानित किया गया।रंगकर्मी राजेश राजा को यह सम्मान, पटना रंगमंच में, लगभग 32 वर्षों से रंगकर्म के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु दिया गया, इन्होंने लगभग पचास नाटकों में अभिनय एवं निर्देशन किया है।राजेश राजा ने इस सम्मान को ग्रहण करते हुए कहा की, अनिल मुखर्जी दा के नाम पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है, इस सम्मान ने रंगमंच के क्षेत्र में, मेरी जिम्मेदारीयां बढ़ा दी हैं, |


13 जून 1970 को एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्में राजेश राजा को,पटना रंगमंच के लिए, परिचय के चौखटे में बांधा नहीं जा सकता।वस्तुतः अभिनय और निर्देशन के जरिये आप विगत 32 सालों से रंगमंच में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहें हैं।उन्हें देश के प्रतिष्ठित निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त है।रंगमंच के अलावा, सिनेमा, सिरियल और वेब सिरीज़ में भी राजेश राजा ने अभिनय से अपनी पहचान बनायी हुई है।इस सम्मान के लिए राजेश राजा ने, अपने माता पिता, गुरूजनों, सम्मान चयन समिति, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ निहोरा प्रसाद यादव, बिहार आर्ट थिएटर के सचिव कुमार अभिषेक रंजन का आभार प्रकट किया।इस सात दिवसीय नाट्योत्सव के प्रथम दिन अनिल कुमार मुखर्जी लिखित एवं सुमन कुमार द्वारा निर्देशित, बिहार आर्ट थिएटर की प्रस्तुति "हम जीना चाहतें हैं" का मंचन किया गया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।