मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अरुणाचल में JDU के 6 MLAs के BJP में शामिल होने पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, तो बोले भाजपा सांसद-'घर वापसी' है

ईटानगर: भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही सहयोगी दल जदयू को ही बड़ा झटका दिया है।बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड(JDU) के छह विधायकों को गुरुवार को पार्टी में शामिल करा लिया| अरुणाचल प्रदेश…

अरुणाचल में JDU के 6 MLAs के BJP में शामिल होने पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, तो बोले भाजपा सांसद-'घर वापसी' है
अरुणाचल में JDU के 6 MLAs के BJP में शामिल होने पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, तो बोले भाजपा सांसद-'घर वापसी' है | फ़ोटो: TVL News

ईटानगर: भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही सहयोगी दल जदयू को ही बड़ा झटका दिया है।बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड(JDU) के छह विधायकों को गुरुवार को पार्टी में शामिल करा लिया| अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के 6 विधायकों को बीजेपी द्वारा अपनी पार्टी में शामिल कराए जाने पर बिहार CM और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है|



नीतीश कुमार के बयान पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी| भाजपा सांसद ने कहा, यह उनके लिए 'घर वापसी' है| वहीँ आज जब सीएम नीतीश कुमार से इस बारे में सवाल किया गया तो वह इसे टालते दिखाई दिए| नीतीश कुमार ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है, अभी हम लोगों की मीटिंग है, कॉन्फ्रेंस है, वो अलग हो गया है..." इतना कहकर नीतीश कुमार आगे बढ़ गए|




JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा,राज्य के जदयू के छह विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं|, यह उनके लिए 'घर वापसी' है|




मालूम हो कि,',''एनडीए का महत्वपूर्ण घटक है जदयू और बिहार में दोनों ने मिलकर बनायी सरकार भी बना रखी है इसके बावजूद भाजपा ने जदयू को जोर का झटका दिया| बिहार में नीतीश सरकार में शामिल भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में नीतीश की पार्टी जदयू के छह विधायकों को तोड़ लिया है। बता दें कि राज्य में जदयू पार्टी के सात विधायक थे, जिनमें से छह भाजपा शामिल हो गए हैं।वहां, नीतीश कुमार की पार्टी के सात विधायक जीतकर आए थे जो BJP सरकार का समर्थन कर रहे थे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।