मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लोगों को आधे-अधूरे तथ्यों के साथ गुमराह कर रहे है पीएम मोदी: ममता बनर्जी का पलटवार

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। PM मोदी पर वार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,'' हमारे किसान भाई और बहन नए कृष…

लोगों को आधे-अधूरे तथ्यों के साथ गुमराह कर रहे है पीएम मोदी: ममता बनर्जी का पलटवार
लोगों को आधे-अधूरे तथ्यों के साथ गुमराह कर रहे है पीएम मोदी: ममता बनर्जी का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। PM मोदी पर वार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,'' हमारे किसान भाई और बहन नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं, उन्हें संबोधित करने के बजाय, पीएम ने आज लोगों को आधे-अधूरे और विकृत तथ्यों के साथ गुमराह कर रहे है। भाजपा नीत केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में सहयोग नहीं कर रहे है और केवल क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए प्रचार में लिप्त है।




CM ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद के लिए "कुछ नहीं किया"..मुख्यमंत्री ने कहा, 'अभी तक बकाया 85,000 करोड़ रुपये के एक हिस्से को भी जारी नहीं किया गया है जिसमें 8,000 करोड़ रुपये का अनपेड जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) शामिल है|



ममता बनर्जी ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दों का समाधान काम करने के बजाय केवल टीवी पर संबोधनों में चिंता जताई है। वह सार्वजनिक रूप से पीएम किसान योजना के माध्यम से बंगाल के किसानों का भला करने का दावा करते हैं... जबकि तथ्य यह है कि वह केवल आधे-अधूरे सच के साथ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।'



ममता बनर्जी ने कहा,तथ्य यह है कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद के लिए कुछ नहीं किया है। उन्हें (केंद्र सरकार को) 85,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करनी है, जिसमें 8000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया भी शामिल है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।