जयपुर:राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,होर्स ट्रेडिंग की गई है हमारे पास प्रूफ है। कैसे उनके दलाल लोगों ने काम किया। पैसा ऑफर कर रहे थे पर कई लोगों ने लिया नहीं, वो प्रूफ भी मेरे पास है वो मेरे साथ बैठे लोग हैं| 10 दिन के लिए हमें लोगों को जयपुर में होटल में रखना पड़ा था। अगर उस वक्त हम होटल में नहीं रखते तो जो आज मानेसर में हो रहा है वो उस वक्त हो रहा होता|
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए 40 साल राजनीति करते हो गए। ये जो नई पीढ़ी आई है, हम उन्हें प्यार करते हैं। आने वाला कल उनका है। 40 साल पहले की जो लीडरशिप थी उसकी खूब रगड़ाई हुई थी फिर भी आज जिंदा है।अगर इनकी और रगड़ाई हुई होती तो और अच्छे से काम करते|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार को गिराने की साजिश हो रही है। दिल्ली में बैठे कुछ लोग सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा, उन्होंने कर्नाटक और मध्यप्रदेश में किया, वैसा ही वे राजस्थान में करना चाहते हैं।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र को खत्म करने वाले लोग बैठे हैं। उन्होंने जैसा अन्य राज्यों में किया है, वैसा ही राजस्थान में भी दोहराना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे कुछ साथी भाजपा के जाल में फंस गए। उन्हें पैसे का लालच दिया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में खरीद फरोख्त ठीक नहीं है। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है।पीसीसी अध्यक्ष अगर खुद ही हॉर्स ट्रेडिंग को promote करेंगे तो कैसे चलेगा ? डिप्टी सीएम खुद सरकार गिराने की साजिश में लगे थे?
अशोक गहलोत ने कहा कि,''अच्छी अंग्रेजी बोलना, अच्छी बाइट देना और खूबसूरत होना सब कुछ नहीं है। देश, आपकी विचारधारा, नीतियों और प्रतिबद्धता के लिए आपके दिल के अंदर क्या है, सब कुछ देखा जाता है|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं 40 साल से राजनीति में हूं, हम नई पीढ़ी से प्यार करते हैं, भविष्य उनका होगा। यह नई पीढ़ी के लोग केंद्रीय मंत्री और राज्य के अध्यक्ष बने, यदि वे हमारी स्थिति से गुजरे होते तो समझ जाते।