मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2023: राज्यपाल के अभिभाषण के बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा, CM बोले- विपक्ष को हजम नहीं हो रही सरकार की उपलब्धियां, 3.5 लाख युवाओं को नौकरियां भी दी

जयपुर: राजस्थान में हाल में हुए पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “पेपर लीक की चिंता भाजपा से ज़्यादा हमें है। हमने इतनी नौकरियां लगाईं जितनी भारत के किसी और राज…

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2023: राज्यपाल के अभिभाषण के बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा, CM बोले- विपक्ष को हजम नहीं हो रही सरकार की उपलब्धियां, 3.5 लाख युवाओं को नौकरियां भी दी
राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2023: राज्यपाल के अभिभाषण के बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा, CM बोले- विपक्ष को हजम नहीं हो रही सरकार की उपलब्धियां, 3.5 लाख युवाओं को नौकरियां भी दी | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  राजस्थान में हाल में हुए पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “पेपर लीक की चिंता भाजपा से ज़्यादा हमें है। हमने इतनी नौकरियां लगाईं जितनी भारत के किसी और राज्य में नहीं लगी हैं। पेपर लीक तो हर राज्य में हो रहा है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं उन सब राज्य में हो रहा है। आर्मी, DRDO, राजस्थान हाई-कोर्ट में हो रहा है|



बता दें कि राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की आज शुरूआत हो गई। सदन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में पेपर लीक मामले में सीबाआई जांच की मांग कर रहे हैं। बीजेपी विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। बीजपी विधायकों ने पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए तख्तियां लहराई।



बीजेपी विधायकों के हंगामें पर अशोक गहलोत ने कहा कि, “गवर्नर साहब जो स्पीच पढ़ते हैं, जो परंपरा है, उसके हिसाब से जो भी सरकार की उपलब्धियां हुई हैं उनको वो बताते हैं कि ये-ये सरकार की उपलब्धियां रही हैं सालभर में, ये साहस नहीं जुटा पाए बीजेपी वाले,इनमें हिम्मत नहीं थी कि बैठकर सुनते उनको, इसलिए ये सब नाटक किया गया जिसमें दम नहीं है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि, “पेपर लीक का जहां तक सवाल है, पेपर लीक की चिंता इनसे ज्यादा हमें है क्योंकि अगर हम नौकरियां नहीं लगाते तो अलग बात थी, नौकरियां हम इतनी लगा रहे हैं जो हिंदुस्तान में किसी राज्य में नहीं लग रही हैं, तो ये जानते हैं कि नौकरियां इतनी लग रही हैं जिससे सरकार की उपलब्धियां सामने आएंगी



अशोक गहलोत ने कहा कि, “साढ़े 3 लाख नौकरियां किसे कहते हैं, ये घबराकर के डायवर्ट करने के लिए ध्यान को जानबूझकर नाटक कर रहे हैं, पेपर लीक, पेपर लीक... पेपर लीक तो इनके सब राज्यों में हो रहा है, जहां-जहां सरकारें बीजेपी की हैं उन सब राज्यों में हो रहा है, आर्मी में हो रहा है, डीआरडीओ में हो रहा है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।