मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Rajasthan Political Crisis: ऑडियो टेप वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्ज

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस…

Rajasthan Political Crisis: ऑडियो टेप वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्ज
Rajasthan Political Crisis: ऑडियो टेप वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज कर लिया है।गुरुवार को कांग्रेस की ओर से कुछ ऑडियो टेप की बात सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा पर भी केस दर्ज किया गया है|




स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एडीजी अशोक राठौर ने कहा,''कल वायरल हुई ऑडियो को लेकर महेश जोशी ने दो शिकायत की थीं, IPC की धारा 124 ए और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। हम ऑडियो में हुई बातचीत की सच्चाई की जांच करेंगे|




बता दें कि कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए पहली बार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सीधा हमला बोला है।गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी के विधायकों- भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ऑडियो टेप सामने आए हैं, जिसमें भंवरलाल , संजय जैन और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की आवाज़ है|




पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'कल शाम दो सनसनीखेज और चौंकाने वाले ऑडियो टेप मीडिया के माध्यम से सामने आए। उन्होंने कहा कि इन ऑडियो टेप से कथित तौर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है।




इस तथाकथित बातचीत से पैसों की सौदेबाजी व विधायकों की निष्ठा बदलवाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की मंशा और साजिश साफ है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। बता दें कि जिस कथित ऑडियो टेप का हवाला सुरजेवाला ने दिया उसे भाजपा और विधायक भंवर लाल शर्मा पहले ही खारिज कर चुके हैं। शर्मा ने इसे फर्जी बताया।




कांग्रेस ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बागी हुए विधायकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक विश्वेंद्र सिंह व भंवर लाल शर्मा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।



मीडिया में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो टेप का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस ने विधायक भंवर लाल शर्मा को इन ऑडियो टेप की सत्यता का सत्यापन होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।' सुरजेवाला ने बताया कि इसी तरह विधायक विश्वेंद्र सिंह की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है। इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि विधायक सिंह व शर्मा दोनों ही सचिन पायलट खेमे के हैं। सिंह को पायलट का करीबी माना जाता है और पार्टी ने पायलट सहित जिन तीन मंत्रियों को पद से हटाया उनमें वह भी शामिल हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।