जयपुर :राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि,''जो ऐपिसोड हुआ है एक प्रकार से भूलो और माफ करो की स्थिति में रहें, सब मिलकर चलें क्योंकि प्रदेशवासियों ने विश्वास करके हमारी सरकार बनाई थी। हमारी सबकी ज़िम्मेदारी उस विश्वास को बनाए रखने और प्रदेश की सेवा करने की बनती है|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है और यह जारी रहेगी। हमारे सभी विधायक इतने लंबे समय तक साथ रहे। यह राजस्थान के लोगों की जीत है। राज्य के लोगों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है| अशोक गहलोत ने कहा कि''हम सब आपस में मिलकर काम करेंगे, जो हमारे साथी चले गए थे वो भी वापस आ गए हैं। मुझे उम्मीद है कि सब गिले-शिकवे दूर करके सब मिलकर प्रदेश की सेवा करने का संकल्प पूरा करेंगे|
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेशवासियों ने जिस विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई थी, हमारी सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग उस विश्वास को बनाए रखें और प्रदेश की सेवा करें, सुशासन दें एवं सब मिलकर कोरोना का मुकाबला करें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,विधायकों का परेशान होना स्वाभाविक है। जिस तरह से यह प्रकरण हुआ और जिस तरह से वे एक महीने तक रहे, यह स्वाभाविक था। मैंने उन्हें समझाया है कि कभी-कभी हमें सहनशील होने की आवश्यकता होती है यदि हमें राष्ट्र, राज्य, लोगों की सेवा करनी है और लोकतंत्र को बचाना है| उन्होंने कहा कि 'हम साथ काम करेंगे। हमारे जो दोस्त चले गए थे वो अब वापस आ गए हैं। मुझे आशा है कि हम अपने सभी मतभेदों को दूर करेंगे और राज्य की सेवा करने के अपने संकल्प को पूरा करेंगे|