जयपुर : राजस्थान विधानसभा का सत्र कल 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है| कल होने वाले राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और राजस्थान कांग्रेस इंचार्ज अविनाश पांडे समते सभी विधायक मौजूद रहे|
उधर,''राजस्थान विधानसभा में बीजेपी ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है| सरकार के खिलाफ बीजेपी के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम खुद विश्वास मत लाएंगे| दरअसल,''जयपुर के बीजेपी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई है। मीटिंग के बाद ,''राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ कल अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।
इसके बाद CLP की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,इन 19 विधायकों (सचिन पायलट और 18 विधायक जो उनका समर्थन कर रहे थे) के बिना भी हम बहुमत साबित कर सकते थे लेकिन इससे हमें खुशी नहीं मिलती। अशोक गहलोत ने कहा कि,हम खुद विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएंगे|
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,'राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की संयुक्त बैठक में एकजुटता व मज़बूती से 8 करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा तथा भाजपाई षड्यंत्र के दाँत खट्टे करने का संकल्प लिया। सोनिया जी व राहुल जी की दूरदर्शिता, अशोक गहलोत जी की परिपक्वता, सचिन पायलेट जी की निष्ठा रंग लायी। सत्यमेव जयते!
CLP मीटिंग के बाद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि,''सबकुछ अच्छे से हो गया। अब कांग्रेस परिवार एक साथ है, हम मिलकर भाजपा की गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे। कल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी एकजुटता से खड़ी होगी|
जयपुर के बीजेपी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई है। विधायक दल की बैठक के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ कल अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी|कटारिया ने कहा कि,'हो सकता है कि ये सरकार स्वंय अपनी तरफ से विश्वास मत के लिए प्रस्ताव लेकर आए। वो अपना काम करेंगे लेकिन हम कल ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी साथ का साथ भाजपा और उनके सहयोगी दल के रूप में रखेंगे|
राजस्थान BJP अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, जिस तरीक से उन्होंने मशक्कत की है शायद वो विश्वास मत का प्रस्ताव रखें लेकिन हम भी पूरी तरह से तैयार हैं अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए। ये सरकार हो सकता है कल सिर गिना दे लेकिन मुझे लगता है जनता की नजर में इस सरकार का जनमत गिर चुका है|