मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राजस्थान में सरकार पर संकट: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कल सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

जयपुर :राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट और गहरा गया है| सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि सचिन पायलट दिल्ली में हैं और वह बीजेपी के नेताओं के संपर्क में है| अब इस बीच खबर आ रही है कि मुख्यमं…

राजस्थान में सरकार पर संकट: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कल सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक
राजस्थान में सरकार पर संकट: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कल सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक | फ़ोटो: TVL News

जयपुर :राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट और गहरा गया है| सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि सचिन पायलट दिल्ली में हैं और वह बीजेपी के नेताओं के संपर्क में है| अब इस बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कल सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।




वहीं इससे पहले खबर आई थी'' राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज रात जयपुर में पार्टी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी|राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सभी पार्टी विधायकों / मंत्रियों को आज शाम तक जयपुर पहुंचने के लिए कहा था, आज रात 9 बजे बैठक होगी|





फिलहाल,'' अब यह बैठक टल गई है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कल सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।





कांग्रेस महासचिव और राजस्थान में पार्टी के इंचार्ज अविनाश पांडे ने राज्य में राजनीतिक संकट को लेकर रहा है कि पार्टी के सभी विधायक उनके संपर्क में हैं। सरकार सही स्थिति में है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। पांडे ने कहा कि सचिन पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने इन प्रयासों में सफल नहीं होगी।



उन्होंने कहा, हमने कांग्रेस के विधायकों से बात की और इसके बाद उनमें से कई दिल्ली से जयपुर वापस आ गए हैं। बीजेपी कांग्रेस की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है लेकिन वह सफल नहीं होगी|एसओजी द्वारा जांच के लिए नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच में सभी को सहयोग करना चाहिए। जांच में शामिल होने में कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में सब ठीक है और सरकार सही स्थिति में है।' 





बताया जा रहा है कि,''राजस्थान में सियासी संकट उस समय बढ़ गया जब विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ही एटीएस और एसओजी की ओर से पूछताछ का नोटिस भेज दिया गया| सचिन पायलट अपनी सरकार के इस कदम से काफी नाराज हो गए हैं|बता दें कि,''पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने 10 जुलाई को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पत्र लिखकर राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने के कथित प्रयासों के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए उनकी उपलब्धता की मांग की थी।



मुख्यमंत्री गहलोत ने पूछताछ के लिए इस बुलावे पर भी स्पष्टीकरण दिया है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ''एसओजी को जो कांग्रेस विधायक दल ने बीजेपी नेताओं द्वारा खरीद-फरोख्त की शिकायत की थी उस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, चीफ व्हिप एवम अन्य कुछ मंत्री व विधायकों को सामान्य बयान देने के लिए नोटिस आए हैं। कुछ मीडिया द्वारा उसको अलग ढंग से प्रस्तुत करना उचित नहीं है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।