जयपुर: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सचिन पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हुए है| बातचीत के लिए सचिन पायलट लिए दरवाजे हमेशा खुले थे,आज भी उनके लिए खुले हैं| दरअसल पार्टी के खिलाफ बगावत कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट लगातार यह कह रहे हैं कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं| बुधवार को सचिन पायलट ने एक बार फिर कहा है कि, वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं|
पायलट के बयान पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि,पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, भगवान उनको सद्बुद्धि दे और उन्हें उनकी गलती समझ आए । मेरी प्रार्थना है भाजपा के मायावी जाल से वो बाहर निकल आए ।
कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि,भगवान सचिन पायलट को सद्बुद्धि दें और वह सरकार को गिराने की कोशिश न करें। उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। वार्ता के लिए दरवाजे आज भी उसके लिए हमेशा खुले हैं। लेकिन, अब वह इस सब से आगे निकल गए है, इसलिए ये बातें अब मायने नहीं रखती हैं|
वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि AICC ने राजस्थान की सभी जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। नई समितियों के गठन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी|