मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Rajasthan Political Crisis: विधानसभा सत्र बुलाने से राज्यपाल का इंकार, दोबारा लौटाई सत्र बुलाने वाली फाइल

जयपुर: राजस्थान में सियासी खींचतान जारी है। सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के बीच भ…

Rajasthan Political Crisis: विधानसभा सत्र बुलाने से राज्यपाल का इंकार, दोबारा लौटाई सत्र बुलाने वाली फाइल
Rajasthan Political Crisis: विधानसभा सत्र बुलाने से राज्यपाल का इंकार, दोबारा लौटाई सत्र बुलाने वाली फाइल | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान में सियासी खींचतान जारी है। सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के बीच भी तनाव बढ़ रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विधानसभा का सत्र बुलाने से संबंधित एक नया प्रस्ताव भेजा था। इसकी फाइल सोमवार को राजभवन ने लौटा दी है। यह दूसरी बार है जब राज्यापल ने सत्र बुलाने की मांग को ठुकराया है।



राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए सीएम अशोक गहलोत के प्रस्ताव पर फिर से मंजूरी देने से इंकार कर दिया है| राज्यपाल की ओर से प्रस्ताव की फाइल कुछ सवाल उठाए गए हैं| राजस्थान राजभवन ने विधानसभा सत्र आयोजन से संबंधित फाइलें राज्य के संसदीय कार्य विभाग को वापस कर दीं। राजभवन ने राज्य सरकार से कुछ अतिरिक्त विवरण भी मांगा है। विधानसभा सत्र: पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है|यह जानकारी सूत्रों के द्वारा दी गई है।




बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की ओर से शनिवार की रात को प्रस्ताव भेजा गया था कि 31 जुलाई से विधानसभा का सत्र बुलाया जाए|राजस्थान सरकार द्वारा राज्यपाल को दिए प्रस्ताव में 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने के लिए कहा गया था, प्रस्ताव में कोरोना वायरस और अन्य विधेयकों पर चर्चा करने की बात भी कही गई है। प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं था|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।