मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा, राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है- बोले सचिन पायलट

जयपुर: पार्टी के खिलाफ बगावत कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट लगातार यह कह रहे हैं कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं| बुधवार को सचिन पायलट ने एक बार फिर कहा है कि, वो बीजेपी में शामिल…

बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा, राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है- बोले सचिन पायलट
बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा, राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है- बोले सचिन पायलट | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: पार्टी के खिलाफ बगावत कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट लगातार यह कह रहे हैं कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं| बुधवार को सचिन पायलट ने एक बार फिर कहा है कि, वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं|




राजस्थान में उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद गंवाने के बाद सचिन पायलट ने कहा है कि वो अभी भी कांग्रेस में हैं और भाजपा में नहीं जा रहे हैं। सीएम गहलोत से बगावत करने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि कहीं पायलट भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह भाजपा का दामन तो नहीं थामेंगे।



लेकिन बुधवार को सचिन पायलट ने फिर कहा कि,मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा| उन्होने कहा,'राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है| सचिन पायलट ने कहा,'राजस्थान में कुछ नेताओं ने अटकलों को हवा देने की कोशिश की कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं|





पायलट ने कहा कि मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहता हूं। भाजपा से मिलकर सरकार गिराने की बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ही पार्टी के खिलाफ ऐसा काम क्यों करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी पार्टी में हूं। आगे के कदम के लिए अपने समर्थकों के साथ बातचीत करूंगा। पायलट ने कहा कि मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के लिए काम करना जारी रखूंगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।