जयपुर: Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 83वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। मध्य प्रदेश में यात्रा का आज 7वां दिन है। मध्य प्रदेश के बाद यह यात्रा राजस्थान पहुंचेगी | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस MLA सचिन पायलट ने कहा कि,''राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी, यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़ेंगे। कार्यकर्ता और नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे|
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि,'‘‘राहुल जी जिस रूप में यात्रा को लेकर चल पड़े हैं इससे पूरे देश के अंदर एक नई आशा की किरण जागी है। आने वाले दिनों में यात्रा तो समाप्त हो जाएगी..... लेकिन देश के अंदर जो माहौल बना है वो माहौल देश में जो चुनौती, तनाव और हिंसा का माहौल है इसे लेकर जो मुद्दा राहुल जी ने पकड़ा है उसे पूरे देश ने स्वीकार किया है|
CM अशोक गहलोत ने कहा कि,‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गुजरात में जिस प्रकार घूम रहे हैं,इस प्रकार से यात्राएं वहां क्यों हो रही हैं? आप समझ सकते हैं कि इतने घबराए हुए और बौखलाए हुए हैं क्योंकि राहुल गांधी की यात्रा का संदेश इतना शानदार है|
सचिन पायलट के साथ मतभेद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,‘‘राहुल गांधी जी ने कहा कि दोनों सम्मानित नेता हैं, अशोक गहलोत और सचिन पायलट ‘एसेट्स' (धरोहर) हैं| दरअसल,कल यानी सोमवार को राजस्थान के दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच चल रही खींचतान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (RahulGandhi) का बड़ा बयान आया था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (अशोक गहलोत और सचिन पायलट) को कांग्रेस पार्टी का असेट बताया है।
राहुल गांधी के दो बड़े नेताओं पर दिए गए बयान में बारे में पूछे जाने पर अशोक गहलोत ने कहा ‘‘राहुल गांधी हम सबके नेता है| जब उन्होंने (राहुल गांधी ने) कहा है कि दोनों नेता पार्टी की एसेट्स (धरोहर) है तो फिर चर्चा किस बात की|'' उन्होंने कहा ‘‘ हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यही है| आजादी से पहले और आजादी के बाद, जो नंबर एक नेता होता है उनके अनुशासन में पार्टी चलती हैं| हमारे यहां राहुल गांधी के कहने के बाद कोई गुंजाइश नहीं रहती| ''गहलोत ने कहा कि सभी नेता ‘‘भारत जोडो यात्रा'' को राज्य में एक साथ मिलकर सफल बनाएंगे|
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,‘‘आज जयपुर में संगठन महासचिव और राजस्थान से सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्य में 5 दिसंबर से शुरू होने वाली ''Bharat Jodo Yatra'' की तैयारियों की समीक्षा की। राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है और यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यहां यात्रा निश्चित रूप से सफल होगी।