जयपुर : राजस्थान विधानसभा का सत्र कल 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है| कल होने वाले राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, कांग्रेस के राष्ट्री??? प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और राजस्थान कांग्रेस इंचार्ज अविनाश पांडे समते सभी विधायक मौजूद रहे|
CLP मीटिंग के बाद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि,''सबकुछ अच्छे से हो गया। अब कांग्रेस परिवार एक साथ है, हम मिलकर भाजपा की गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे। कल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी एकजुटता से खड़ी होगी|
CLP बैठक के बाद कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि,कांग्रेस एकजुट है। मुख्यमंत्री CLP नेता हैं और सब उनका सम्मान करते हैं। अगर भाजपा चाहती हो तो वो कल अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है ये उनका काम है| विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि,'सीएम ने कहा है कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो वे उनसे मिल सकते हैं, जब चाहें
विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि,वास्तविकता आपके सामने है। एक महीने तक हमने जो भी सुना और सहा वो आपके सामने है लेकिन हम लोग अपनी मर्यादा में रहे और हमारे बीच में किसी ने भी कुछ नहीं कहा। हमारे ऊपर आरोप लगाए गए और मामले दर्ज किए गए। सिंह ने कहा कि,मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, मैं पहले भी कांग्रेस में था जब कांग्रेस से हटाया गया तब भी और आज भी कांग्रेस में हूं और आगे भी कांग्रेस में रहूंगा|
CLP की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,इन 19 विधायकों (सचिन पायलट और 18 विधायक जो उनका समर्थन कर रहे थे) के बिना भी हम बहुमत साबित कर सकते थे लेकिन इससे हमें खुशी नहीं मिलती। हम विश्वास मत लाएंगे|
राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने विधायकों से जो बातें हुईं, उन्हें भूलने को कहा|सचिन पायलट से मुलाकात करने के बाद सीएम ने बैठक में कहा, 'जो बातें हुई उन्हें अब भूल जाओ| अशोक गहलोत ने कहा कि,''हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर देते लेकिन फिर वह खुशी नहीं मिलती क्योंकि अपने तो अपने होते हैं| सीएम ने कहा, हम खुद विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएंगे| सीएम ने कहा कि जिन विधायकों को कोई समस्या है|जो रूठे हैं वो मुझसे अकेले आकर मिल सकते हैं|