जयपुर. राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों में प्रमुख पद के चुनावों के परिणाम आ गए है| इन परिणामों में कांग्रेस ने बाजी मारी है| कांग्रेस ने 48 और बीजेपी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की| वहीं निर्दलीय को 3, एनसीपी को एक और आरएलपी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है| 90 निकायों में से 3 पर निर्विरोध चुनाव हुआ था|
निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,''प्रदेश में सम्पन्न 90 नगर निकाय चुनावों के सुखद परिणाम सामने आए हैं, कुल 90 में से 50 जगह कांग्रेस एवं समर्थित निर्दलियों का बोर्ड बना है और भाजपा जो कि 60 जगह क़ाबिज़ थी, केवल मात्र 37 जगह सिमट कर रह गई। इस शानदार जीत के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई एवं धन्यवाद
अजय माकन ने कहा,'''राजस्थान के 90 निकाय अध्यक्ष के चुनाव परिणाम इतिहास में पहली बार, कई शहरों में कांग्रेस ने मारी बाज़ी! कांग्रेस-48+2, ..... BJP-37.... | कुल 195 नगरों के निगम/पालिका एवं परिषद के चुनावों में- कांग्रेस-120 और BJP-74 नगर अध्यक्ष जीते| राजस्थान शहरों में कांग्रेस की ऐसी जीत पहली बार है!!!
सचिन पायलट ने ट्वीट कर राजस्थान नगर निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए समस्त कांग्रेस उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
किशनगढ़ में बीजेपी को जीत हासिल हुई है| यहां बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह को विजेता घोषित किया गया| श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी के मानमल शर्मा 23 वोट पाकर चेयरमैन बने| उनका मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा से था| नगर पालिका में कुल 40 सीटों में बीजेपी के पास 23, कांग्रेस के पास 14, निर्दलीय 3 के पास हैं| सूरजगढ़ नगर पालिका में बीजेपी की पुष्पा गुप्ता चेयरमैन बनीं| बूंदी नगर परिषद में कांग्रेस की मधु नुवाल जीतीं, जबकि नागौर की मूंडवा पालिका में आरएलपी का बोर्ड बना है|