मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए BJP और BSP के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता, नरेश उत्तम पटेल ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज जनपद बांदा के भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्र…

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए BJP और BSP के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता, नरेश उत्तम पटेल ने दिलाई सदस्यता
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए BJP और BSP के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता, नरेश उत्तम पटेल ने दिलाई सदस्यता | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज जनपद बांदा के भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

   


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें सदस्यता दिलाने के साथ उम्मीद जताई कि सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। सदस्यता ग्रहण करने आए भाजपा-बसपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्ष में समाजवादी पार्टी ही है जो सत्तारूढ़ दल की कुनीतियों को सशक्त विरोध करती है। जनता उसके ही साथ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों-उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बाद में बांदा से आए सभी लोगों ने अखिलेश यादव से भेंट की।




सदस्यता ग्रहण के मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी श्री राजपाल कश्यप, छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह (मोन्टी) तथा लोहियावाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अचिन खरे भी उपस्थित थे।




आज भाजपा छोड़कर अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री अरूण टेपी, नीरज गुप्ता, प्रिंस साहू, पंकज मिश्रा, अमन मिश्रा, राकेश गुप्ता, धीरज पाण्डेय, रघुवेन्द्र गुप्ता, सुमित दीक्षित, अजय गुप्ता, पुरूषोत्तम गुप्ता, आदर्श शुक्ला, ओम पाण्डेय, नरेन्द्र गुप्ता, प्रबल शुक्ला, प्रज्जवल खरे आदि जबकि बसपा के सर्वश्री रामबाबू सेन, नूरा खान, चेतराम प्रजापति, दीपक प्रजापति, कमल निषाद, अरूण कुमार, अजय कुमार आदि भी अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।