जयपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने उनका टोंक विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया। सचिन पायलट ने कहा, "मैं पहले जब यहां आता था, उससे 10 गुना ज्यादा जोश मुझे आज देखने को मिला।" सचिन पायलट ने कहा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वादे के अनुसार एक 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। आने वाले समय के लिए सत्ता, संगठन के लिए क्या करना है, कब करना है, कैसे करना है, इसका वो संज्ञान लेंगे और प्रदेश के हित में जो होगा वो काम किया जाएगा|
कांग्रेस MLA सचिन पायलट ने कहा,पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय होना चाहिए और हमें यह सोचना चाहिए कि उनके लिए क्या किया जा सकता है। इन मामलों पर (3-सदस्यीय समिति) के साथ चर्चा की गई है और आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,मैं कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी का धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने बहुत जल्द ही हमारी जो एक मांग थी उस पर कार्यवाही की और राजस्थान में समन्वय स्थापित करने के लिए AICC की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया।
पायलट ने कहा,आज बहुत सारी चुनौतियां हमारे सामने हैं और विधानसभा का सत्र भी चल रहा है इसलिए हम सभी चाहते हैं कि आने वाले समय में देश एवं प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण से लोगों के जीवन को बचाने के लिए विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। सचिन पायलट ने कहा,;;जनता के बीच में रहकर मैं हमेशा अपने आप को बहुत खुश महसूस करता हूँ। जनता ने हर स्थिति में बहुत समर्थन दिया, इसीलिए लोगों के साथ रहकर उनका दुख-दर्द बांट सकें। राज्य में कांग्रेस सरकार है तो उनके अधिक से अधिक काम व भागीदारी सुनिश्चित हो सके, हम लोग इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।