सचिन पायलट आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं होंगे शामिल, 30 पार्टी विधायकों और कुछ निर्दलीय MLAs के समर्थन का किया दावा
जयपुर :राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट और गहरा गया है| राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे| बता दें कि,''मुख्यमंत्री…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
सचिन पायलट आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं होंगे शामिल, 30 पार्टी विधायकों और कुछ निर्दलीय MLAs के समर्थन का किया दावा | फ़ोटो: TVL News
जयपुर :राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट और गहरा गया है| राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे| बता दें कि,''मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर आज सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।अशोक गहलोत ने सभी पार्टी विधायकों / मंत्रियों को कल शाम तक जयपुर पहुंचने के लिए कहा था|
पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि 30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने सचिन पायलट को समर्थन देने का वादा किया है जिसके बाद गहलोत सरकार अल्पमत में आ गई है। सूत्रों का कहना है कि 30 कांग्रेसी विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक सचिन पायलट के संपर्क में हैं और उन्होंने जो भी फैसला किया है, उस पर अपना समर्थन दें|
वहीं इससे पहले,''राजस्थान में गुटबाजी के संकट को टालने के लिए कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है। दोनों नेता पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ रविवार (12 जुलाई) देर शाम तक जयपुर पहुचे चुके है और सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की है.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।