मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जहां-जहां ED जाएगी....वहां-वहां कांग्रेस जीतकर आएगी: गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ED रेड पर सुखजिंदर सिंह रंधावा

जयपुर: Rajasthan Assembly Election 2023: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "... जहां-जहा…

जहां-जहां ED जाएगी....वहां-वहां कांग्रेस जीतकर आएगी: गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ED रेड पर सुखजिंदर सिंह रंधावा
जहां-जहां ED जाएगी....वहां-वहां कांग्रेस जीतकर आएगी: गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ED रेड पर सुखजिंदर सिंह रंधावा | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: Rajasthan Assembly Election 2023: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "... जहां-जहां ED जाएगी वहां-वहां कांग्रेस जीतकर आएगी..."|



 राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आज गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी 27 अक्टूबर को तलब किया है|



राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "चुनाव में इस कार्रवाई का क्या असर होगा ये तो समय बताएगा। चुनाव अभी दूर है। मेरा मानना है कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। हमारा काम अच्छा है और हम चुनाव जीतेंगे।"


कांग्रेस नेताओं को डराने और गलत तरीके से फंसाने की कोशिश: राशिद अल्वी

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "भारत सरकार देश में विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है... राजस्थान में चुनाव आ चुका है इसलिए कांग्रेस के नेताओं को डराने और गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा लगता है कि देश में सिर्फ भाजपा के नेता ही ईमानदार हैं और बाकी सारा विपक्ष बेईमान है लेकिन राजस्थान की जनता चुनाव के अंदर इसका फैसला करेगी और भाजपा को इसका जवाब देगी।"



मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को एक मज़ाक का पात्र बना दिया है: सौरभ भारद्वा

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान  कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को एक मज़ाक का पात्र बना दिया है... हर तरीके से भाजपा हताश है और उन्हें लग रहा है कि जनता का विश्वास उन पर से कम हो रहा है इसलिए इस तरह की कार्रवाई चल रही है..."



अगर कोई गलत नहीं है तो डर किस बात का: BJP

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा, "... इन सारे भ्रष्टाचार के बादशाह आप(अशोक गहलोत) हो और आप ही की सरपरस्ती में राजस्थान आज भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है। आज अगर उन लाखों युवाओं को न्याय देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रही है तो आपके पेट में दर्द हो रहा है। अगर कोई गलत नहीं है तो डर किस बात का? जांच हो जाएगी, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा... "





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।