मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सचिन पायलट के साथ दिल्ली गए राजस्थान कांग्रेस के MLAs ने कहा- हम कांग्रेस के सिपाही हैं और जिंदगी भर रहेंगे

नई दिल्ली: राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस MlAs ने दावा कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ है| राजस्थान कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि ,हम व्यक्तिगत कारणों से दिल्ली गए। अगर मीडिय…

सचिन पायलट के साथ दिल्ली गए राजस्थान कांग्रेस के MLAs ने कहा- हम कांग्रेस के सिपाही हैं और जिंदगी भर रहेंगे
सचिन पायलट के साथ दिल्ली गए राजस्थान कांग्रेस के MLAs ने कहा- हम कांग्रेस के सिपाही हैं और जिंदगी भर रहेंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस MlAs ने दावा कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ है| राजस्थान कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि ,हम व्यक्तिगत कारणों से दिल्ली गए। अगर मीडिया कहता है कि हम इस वजह से या वहां गए हैं, तो यह हमारी समस्या नहीं है। हम किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के सच्चे सैनिक हैं और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के साथ रहेंगे|




राजस्थान कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि,''हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं और जिंदगी भर रहेंगे। मेरा इतिहास है कि 90 साल से चौथी पीढ़ी में हम कांग्रेस के साथ हैं, हम किसी के साथ नहीं हैं हम कांग्रेस के साथ हैं|




 राज्य के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि,''ऐसे समय में जब हम COVID19 के खिलाफ लड़ रहे हैं और भाजपा सत्ता के लिए लड़ रही है। राजस्थान सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी|




विधायक दानिश अबरार ने कहा कि,''सचिन पायलट जी राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मैं राज्य पार्टी का सचिव हूं, इसलिए सचिन जी से मिलना जुलना ये तो एक रूटीन की बात है।हम तीनों का (चेतन डूडी, रोहित बेहरा और मैं) भाजपा से कोई संपर्क नहीं हुआ है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।