मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

ओडिशा के कोरई स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे: रेलवे स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त, कई ट्रेन प्रभावित, 3 लोगों की मौत

जाजपुर/भुवनेश्वर: ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई| इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है| जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं| हादसे से दो रेल लाइ…

ओडिशा के कोरई स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे: रेलवे स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त, कई ट्रेन प्रभावित, 3 लोगों की मौत
ओडिशा के कोरई स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे: रेलवे स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त, कई ट्रेन प्रभावित, 3 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

जाजपुर/भुवनेश्वर: ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई| इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है| जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं|  हादसे से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं। स्टेशन भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत दल, रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



ये घटना सुबह करीब 6.45 बजे हुई है|  कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग हाल तक पहुंच गए। इस दौरान 3 यात्री इसकी चपेट में आ गए ,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं| दुर्घटना के कारण दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं| 



ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा,''ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज सुबह एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेल लाइनें अवरुद्ध और स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत दल, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी|



ओडिशा के सीडीएमओ डॉ शिबाशीष मोहराना ने कहा,'दर्दनाक हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पतालों में भेज दिया गया है|



कोराई में मालगाड़ी के पटरी से उतरने और 2 लोगों की मृत्यु पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की| उन्होंने प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री प्रमिला मलिक को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।