मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रेमिका ने की किसी और से शादी तो युवक ने मार डाला, फिर शव के किए 6 टुकड़े, 5 बॉडी पार्ट्स कुएं में फेंका...सिर तालाब में; आजमगढ़ पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

आजमगढ़: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में कुएं में एक युवती की टुकड़ों में मिली लाश के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सिर्फ इ…

प्रेमिका ने की किसी और से शादी तो युवक ने मार डाला, फिर शव के किए 6 टुकड़े, 5 बॉडी पार्ट्स कुएं में फेंका...सिर तालाब में; आजमगढ़ पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
प्रेमिका ने की किसी और से शादी तो युवक ने मार डाला, फिर शव के किए 6 टुकड़े, 5 बॉडी पार्ट्स कुएं में फेंका...सिर तालाब में; आजमगढ़ पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

आजमगढ़: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में कुएं में एक युवती की टुकड़ों में मिली लाश के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या की क्योंकि उसने उसके अलावा किसी और शादी कर ली| मृतका की शिनाख्त न हो इसके लिए शरीर को बांके से अलग-अलग टुकड़ों में काटकर कुंए में फेंक दिया|  आरोपी ने शव के पांच टुकड़े कुएं में फेंका और सिर वहां से 5-6 किलोमीटर दूर एक तालाब में फेंक दिया|



लाश मिलने के 6 दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी युवक की पहचान प्रिंस यादव के रूप में हुई है|  मृतका की पहचान अहरौला थाना क्षेत्र के इशाकपुर गांव रहने वाली आराधना प्रजापति पुत्री केदार प्रजापति के रूप में हुई है| मृतका की पहचान कंगन, धागे और नेल पॉलिश के आधार पर परिजनों ने की थी।



पुलिस की जांच में पता चला है कि,अराधना और आरोपी प्रिंस पहले रिलेशन में थे| लेकिन इसी साल अराधना की किसी और से शादी हो गई थी| उस समय (अराधना की शादी के समय) आरोपी प्रिंस यादव विदेश में था। अराधना की शादी के बाद वह वापस आ गया। वापस आकर प्रिंस अराधना पर अपने पति को छोड़कर उससे शादी करने का दवाब बनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो आरोपी प्रिंस ने 29 अक्टूबर से हत्या की प्लानिंग करनी शुरू कर दी। प्लानिंग के तहत प्रिंस ने 10 नवम्बर को मिलने के लिए बुलाया। 



वह 10 नवम्बर को अराधना को अपनी बाइक पर लेकर एक मंदिर गया|  फिर एक रेस्टोरेंट ले गया, वहां खाना खाया| उसके बाद शाम तक बाइक पर घुमाता रहा। योजना के तहत प्रिंस यादव अपने मामा के गांव अशरफ पुर ले गया| मामा के घर के पास गन्ने के खेत में ले जाकर प्रिंस अपने मामा के लड़के सर्वेश यादव साथ मिलकर अराधना की हत्या कर दी और उसके शव के 6 टुकड़े किए| 



इसके बाद उन्होंने शव के टुकड़ों को एक पॉली बैग में भरा| और फिर शव के टुकड़ों को अहरौला थाना के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पुरा के पास कुंए में फेंक फेंका, जबकि उसके सिर वहां से 5-6  किलोमीटर दूर एक तालाब में फेंक दिया| पूरी घटना के दौरान प्रिंस के मामा का बेटा सर्वेश साथ ही रहा, जो कि फरार है। मामले में प्रिंस के माता-पिता, बहन, मामा, मामी, ममेरा भाई समेत 9-10 लोगों को आरोपी बनाया गया है|



हत्या में प्रयुक्त बांका, युवती का सिर, लकड़ी का ठीहा आदि बरामद कर लिया गया है। बरामद सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल प्रिंस यादव के मामा के बेटे सर्वेश ( निवासी गांव अशरफ पुर, कप्तानगंज थाना ) पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है| उसके साथ साथ मामले के अन्य अभियुक्तों प्रमिला यादव, सुमन, राजाराम, कलावती, मंजू और शीला यादव समेत अन्य लोगों की तलाश की जा रही है|



आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि,''एक अज्ञात लड़की का शव कुएं में मिला था, जिसका सिर नहीं था, शरीर के बाकी अंग भी काटे गए थे। मामले में अभियुक्त को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके पैर में गोली लगी है। मृतका के साथ इसका 2 साल से संबंध था|


एसपी ने बताया कि,''मृतका की फरवरी में शादी हुई उस समय अभियुक्त विदेश में था। वापस आकर इसने लड़की को डरा धमकाकर अपनी शादी तोड़ने और अपने साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की। जब लड़की नहीं मानी तो हत्या की योजना बनाई| 10 तारीख को इसने लड़की को बुलाया, पूरे दिन घुमाया और हत्या कर दी। सिर को एक तालाब में फेंक दिया था। मामले में 9 अभियुक्त हैं जो हत्या में या हत्या की योजना बनाने में शामिल हैं। बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।