मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में 'गिरी' मिनी बस, 11 लोगों की मौत, 25 घायल

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में बुधवार सुबह मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सेना द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। घायलों को इलाज के लिए मंडी अस्पताल…

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में 'गिरी' मिनी बस, 11 लोगों की मौत, 25 घायल
जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में 'गिरी' मिनी बस, 11 लोगों की मौत, 25 घायल | फ़ोटो: TVL News

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में बुधवार सुबह मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सेना द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। घायलों को इलाज के लिए मंडी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 



जम्मू-कश्मीर के मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया कि,''पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।



LG ने कहा दुर्घटना में कुछ लोगों की आकस्मिक मौत हो गई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और सभी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना है। मृतक के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएंगी|



राष्ट्रपति द्रौपदी म??र्मू ने कहा,;पुंछ के सावजियान में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं|



जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा,“पुंछ में सवाजियां मंडी में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना, ”




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।