J&K: शोपियां के शिरमल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, HM का एक आतंकी मारा गया
श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शोपियां के शिरमल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे ह…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
J&K: शोपियां के शिरमल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, HM का एक आतंकी मारा गया | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शोपियां के शिरमल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। शोपियां के शिरमल इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है|
मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान सज्जाद अहमद भट के रूप में हुई है और उसके प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम (Hijbul Mojahiddin) से संबंध थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सितंबर 2020 से सक्रिय था और कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल था|
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर सेक्टर में करीब 135 करोड़ रुपये की 27 किलो हेरोइन जब्त की गई और एक तस्कर मारा गया| जम्मू BSF IG एन.एस.जमवाल ने कहा कि,''हमें इनपुट मिल रहे थे कि कठुआ बॉर्डर से नारकोटिक्स की तस्करी की कोशिश की जा रही है। कल रात को एक तस्कर मारा गया और सुबह इलाके के सर्च में 27 किलो हेरोइन मिली। जहां पर मुठभेड़ हुई है, वहीं पर जनवरी में एक टनल मिली थी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।