नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वैक्सीनेशन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है| राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, हमारा देश सुरक्षित नहीं है. अफ़सोस, केंद्र सरकार PR इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही है|
वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस ने कहा कि टीकाकरण हर दिन एक रफ्तार से किया जाना चाहिए| पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, ‘‘रविवार को जमा करो, सोमवार को टीकाकरण करो और फिर मंगलवार को उसी स्थिति में लौट आओ| यही एक दिन में टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के पीछे का राज है|
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि इस कदम को गिनीज बुक में स्थान मिलेगा| कौन जानता है कि मोदी सरकार को औषधि का नोबेल पुरस्कार मिल जाए|‘मोदी है तो मुमकिन है’ को अब ‘मोदी है तो मिरैकल है’ पढ़ा जाना चाहिए|
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलावर को एक वाइट पेपर जारी किया था औऱ कहा था कि इस पेपर की मदद से सरकार को दूसरी लहर के दौरान हुई गलतियों के बारे में बताया जाएगा ताकी तीसरी लहर के लिए अभी से तैयारी शुरू हो सके| इसमें मोदी सरकार की गलतियों के बारे में बताया जाएगा|
राहुल गांधी ने कहा था कि कोरोना पर हमारी श्वेत पत्र रिपोर्ट के पीछे का विचार जानकारी प्रदान करना है ताकि आने वाली लहरों में होने वाली मौतों को रोका जा सके| भारत सरकार को देश के हित में हमारे रचनात्मक इनपुट पर काम करना चाहिए| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र को वेज्ञानिकों और डॉक्टरों की सलाह लेने की जरूरत है| जब मनमोहन सिंह ने सलाह दी तो सरकार के मंत्री ने मजाक उड़ाया, लेकिन दो महीने बाद वही सरकार को करना पड़ा|