श्रीनगर: पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक से पहले पीपल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन आज डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक की|पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन की बैठक के लिए सभी नेता डा. फारूक अब्दुल्ला के आवास पहुंचे। गुपकर एलायंस के सदस्य मुजफ्फर शाह ने बताया, "हम सब चीज़ों पर बात करेंगे। हम 35A और धारा 370 पर में भी बात करेंगे।"
श्रीनगर में पीपल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (People's Alliance for Gupkar Declaration) गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे पीएजीडी नेता|
पीपल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (People's Alliance for Gupkar Declaration) के साथ बैठक के बाद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि,''"PM की तरफ से दावतनामा आया है और हम उसमें जाने वाले हैं। उम्मीद है कि हम वहां प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने अपना एजेंडा रखेंगे|
प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा,''बैठक में महबूबा जी , मैं, तारीगामी साहब और हममें से जिनको भी बुलाया गया है, हम लोग जा रहे हैं। हम सब बात करेंगे। हमारा मकसद सभी को मालूम है। वहां पर आप हर बात पर बोल सकते हैं। उनकी तरफ से कोई एजेंडा तय नहीं हुआ है|
गुप्कर गठबंधन के सदस्य मुजफ्फर शाह ने कहा,'अनुच्छेद 370 और 35A पर कोई समझौता नहीं हो सकता|
PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ़्ती ने कहा,''हमारा पीपुल्स अलायंस का जो एजेंडा है। जिसके लिए हमने ये अलायंस बनाया है, जो हमसे छीना गया है, हम उसपर बात करेंगे कि ये आपने गलती की है, यह असंवैधानिक है। इसको बहाल किए बगैर जम्मू-कश्मीर का मसला और हालात में अमन बहाल नहीं कर सकते|