मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नाम, यूपी सरकार ने की घोषणा

लखनऊ: 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नाम| यूपी सरकार ने की घोषणा यूपी सरकार ने घोषणा की कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें 'शूटर दाद…

शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नाम, यूपी सरकार ने की घोषणा
शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नाम, यूपी सरकार ने की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नाम|  यूपी सरकार ने की घोषणा यूपी सरकार ने घोषणा की कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। 



उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नोएडा स्थित शूटिंग रेंज का नाम बदलकर अब चंद्रो तोमर के नाम पर रखे जाने का ऐलान किया है। सीएम ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। कोरोना से संक्रमित चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था।



CM योगी ने ट्वीट किया,''नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज, जीवटता, जिजीविषा व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक 'चन्द्रो तोमर जी' के नाम से जाना जाएगा। 'चन्द्रो तोमर जी' के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण, UPGovt के "मिशन शक्ति" अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृ शक्ति को नमन है।




गौरतलब है कि,'' कोरोना संक्रमित होने की वजह से 30 अप्रैल को शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन हो गया था| उनकी कहानी को 2019 में आई फिल्म ‘सांड की आंख’ में दिखाया गया था| चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमण होने की वजह से काफी दिनों से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं| बता दें कि बचपन से ही दादी को निशानेबाजी का शोक था| लेकिन उन्होंने 60 साल से अधिक उम्र में इस खेल को खेलना शुरू किया|




बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की और 30 राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम की। चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था। शूटर दादी चंद्रो तोमर के जीवन पर फिल्म 'सांड की आंख' भी बनाई गई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने शूटर दादी चंद्रो देवी का किरदार निभाया है। शूटर दादी के नाम मशहूर चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।