मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कश्मीरी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी: DGP बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी, मौत का ये खेल ISI के इशारों पर...

श्रीनगर: कश्मीरी पत्रकारों को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है| जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 3 दिन पहले ही श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में 10 स्थानों पर पत्रकारों को हालिया धमकी से संबंधित मामले की…

कश्मीरी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी: DGP बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी, मौत का ये खेल ISI के इशारों पर...
कश्मीरी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी: DGP बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी, मौत का ये खेल ISI के इशारों पर... | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर:  कश्मीरी पत्रकारों को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है| जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 3 दिन पहले ही श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में 10 स्थानों पर पत्रकारों को हालिया धमकी से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में बड़े पैमाने पर तलाशी की थी। मंगलवार 19 नवंबर को आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की ओर से कश्मीर के पत्रकारों की हिट लिस्ट जारी की गई। इन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। घाटी के पत्रकारों को आतंकवादी संगठन की धमकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की। इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



पत्रकारों को जान से मारने की धमकी पर जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि,''कश्मीर फाइट ब्लॉग पाकिस्तान से चलता है। मौत का ये खेल ISI के इशारों पर कश्मीर के लोगों ने लगभग 30 सालों से अधिक समय तक देखा है। पाकिस्तान में बैठे जो लोग कश्मीर के लोगों की शांति नहीं देख सकते हैं, ये ब्लॉग उनका है|



DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि,''मीडिया वाले पाकिस्तान के एजेंडे को आगे नहीं बढ़ाते हैं इसलिए वे भी उनके दुश्मन हो गए हैं। आज कश्मीर के लोगों को शांति और तरक्की पसंद है इसलिए धमकियां दी जा रही हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|



गौरतलब है कि कश्मीर बेस्ड पत्रकारों को हालिया खतरों के मद्देनजर एक खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक हिट तैयार की गई है। एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर आतंकवादी मुख्तार बाबा, जो अब तुर्की से काम करता है, केंद्र शासित प्रदेश के पत्रकारों पर सुरक्षा बलों के लिए मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए एक हिट लिस्ट तैयार करवाया है। 



पुलिस के अनुसार, आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक प्रथम सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी दर्ज की गई है और "हिट-लिस्ट" के सामने आने के बाद जांच शुरू की गई है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।