मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

साथियों संग मिलकर पति ने ही किए थे पत्नी के कई टुकड़े: कहा-नशीली दवाइयां लेती थी, दवाइयों के लिए घर छोड़ कर चली जाती थी..किसी से भी संबंध बना लेती थी; सीतापुर पुलिस ने दो हत्यारों को किया गिरफ्तार

स???तापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना रामपुर कलां क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंके जाने के मामले का खुलासा हो गया है| इस जघन्य हत्याकांड को महिला के पति ने अ…

साथियों संग मिलकर पति ने ही किए थे पत्नी के कई टुकड़े: कहा-नशीली दवाइयां लेती थी, दवाइयों के लिए घर छोड़ कर चली जाती थी..किसी से भी संबंध बना लेती थी; सीतापुर पुलिस ने दो हत्यारों को किया गिरफ्तार
साथियों संग मिलकर पति ने ही किए थे पत्नी के कई टुकड़े: कहा-नशीली दवाइयां लेती थी, दवाइयों के लिए घर छोड़ कर चली जाती थी..किसी से भी संबंध बना लेती थी; सीतापुर पुलिस ने दो हत्यारों को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

स???तापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना रामपुर कलां क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंके जाने  के मामले का खुलासा हो गया है| इस जघन्य हत्याकांड को महिला के पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दिया था| बोरी में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति समेत दो हत्यारोपियों ( पंकज मौर्य और साथी दुर्जन पासी) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक हत्यारोपी अभी फरार है| मृतका की पहचान एक आरोपी पंकज मौर्य की पत्नी ज्योति उर्फ स्नेहा के रूप में हुई है|



रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलरहिया गांव के बाहर 9 नवंबर की एक बोरी में महिला का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला था। स्वॉट/सर्विलांस व थाना रामपुर कलां की संयुक्त टीम ने आज, मंगलवार को पति पंकज और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पति पंकज के मुताबिक, उसकी पत्नी ज्योति नशे की आदी थी और नशीली दवाइयों को पाने के लिए घर छोड़ कर चली जाती थी| नशीली दवाइयों को पाने के लिए गैर मर्दों से शारीरिक सम्बन्ध भी बना लेती थी। पत्नी की इन्ही हरकतों से तंग आकर हत्या कर दी|



पंकज मौर्य ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने पत्नी ज्योति उर्फ स्नेहा को मार डाला क्योंकि वह ड्रग्स का सेवन करती थी| पत्नी ज्योति उर्फ स्नेहा कई दिनों तक किसी के घर पर रह रही थी| जिससे उनके रिश्ते में खटास आ गई थी।



गौरतलब है कि, गुलरहिया गांव के बाहर 9 नवंबर की सुबह गन्ने के खेत में एक बोरी मिला था... जिसमें खून लगा हुआ था| ग्रामीणों ने खेत में खून लगा बोरी देख कर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खोल कर देखा तो बोरी के अंदर बंद महिला के शव के कई टुकड़े बरामद हुए थे। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली थी। बाद में बरामद टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।



विवाहिता महिला की गला घोंट कर हत्या की गई थी| इसके बाद महिला की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचला गया और और फिर उसके दोनों हाथ, दोनों पैर और धड़ को 6 टुकड़ों में काट कर बोरी में भरकर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था| 



जघन्य हत्याकांड में जाँच में जुटी पुलिस ने आज, 22 नवंबर को पति पंकज मौर्य और सहयोगी दुर्जन पासी को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर महिला (ज्योति उर्फ स्नेहा) के शरीर के कुछ टुकड़े और आलाकत्ल को बरामद कर लिया।




सीतापुर में बोरी में कई टुकड़ों में 'मिली' महिला की लाश: विवाहिता की गला घोंट कर हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचला...फिर टुकड़ों में काटा, बोरी में भरकर गन्ने के खेत में फेंका



SP घुले सुशील चंद्रभान बताया, " हमें 9 नवंबर को सूचना(एक महिला की हत्या) मिली थी। फॉरेंसिक टीम और कई अन्य टीमें बनाई गई और साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसी क्रम में महिला के चेहरे का पुनर्निर्माण किया गया और उसके बारे में पता किया गया। हमें पता चला कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी| महिला के पति और उसके एक साथी को गिरफ़्तार किया गया है और उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है। पति ने बताया कि उसकी पत्नि पिछले 8-10 सालों से एक दवा लेती थी जिसके बाद वो नशे में चली जाती थी और कई बार वो घर छोड़ कर चली जाती थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।