राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सैन्य अस्पताल के पास आज सुबह आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी| गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है| मारे गए दोनों लोग सेना के लिए पोर्टर का काम करते थे| गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-राजोरी हाईवे पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
भारतीय सेना व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि , ''सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा सुबह-सुबह की गई गोलीबारी की घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मैके पर हैं|
राजोरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है| अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है| दोनों ही राजौरी के फरियाना वार्ड नंबर-15 के निवासी थे| गोलीबारी में घायल अनिल कुमार उत्तराखंड के निवासी हैं, जिनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है|
गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख रुपए का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग की है|