मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

VIDEO: जामनगर में चलती बस का शीशा टूटने से सड़क पर गिरे दो छात्र, ड्राइवर सस्पेंड

गुजरात: गुजरात के जामनगर में कल गुरुवार (20 अप्रैल) को एक चलती बस का शीशा टूटने से दो छात्र सड़क पर गिर गए| इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है| यह घटना जामनगर जिले के गुलाबनगर इलाके के धोराल की बताई…

VIDEO: जामनगर में चलती बस का शीशा टूटने से सड़क पर गिरे दो छात्र, ड्राइवर सस्पेंड
VIDEO: जामनगर में चलती बस का शीशा टूटने से सड़क पर गिरे दो छात्र, ड्राइवर सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

गुजरात: गुजरात के जामनगर में कल गुरुवार (20 अप्रैल) को एक चलती बस का शीशा टूटने से दो छात्र सड़क पर गिर गए|  इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है| यह घटना जामनगर जिले के गुलाबनगर इलाके के धोराल की बताई जा रही है| 



वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बस ड्राइवर के ब्रेक लगाने के बाद बस तेजी से कूदती है, जिससे बस का पिछला हिस्सा ऊंचा उछल जाता है| इस झटके से बस के दोनों पिछले शीशे अचानक टूट जाते हैं और दो लड़के शीशों के साथ ही पीछे सड़क पर गिरते हैं|


ड्राइवर को इस घटना का पता नहीं चलता है और वो बस को दौड़ाए चला जाता है| इस दौरान पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, इसलिए दोनों लड़के किसी बड़े एक्सीडेंट से बच जाते हैं |इस घटना के बाद ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है|



जामनगर बस डिपो के मैनेजर जेवी ईशरानी ने बताया कि,''गुरुवार सुबह एक बस जामनगर आ रही थी, उसी दौरान गुलाब नगर के पास बस के पिछले शीशे से 2 छात्र शीशे की वायर निकलने के कारण गिर गए। दोनों  के सामान्य चोटें आई हैं। बस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।