बस्ती: युवक ने कुल्हाड़ी से शख्स की गर्दन पर किया हमला, गिरफ्तार
बस्ती: बस्ती की थाना नगर पुलिस ने गुरुवार को 'हत्या करने के नियत' से कुल्हाड़ी से वार करने वाले आरोपी मनोज पुत्र रामबहादु को गिरफ्तार किया| थाना नगर क्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर निवासी मनोज ने कल या…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: युवक ने कुल्हाड़ी से शख्स की गर्दन पर किया हमला, गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती की थाना नगर पुलिस ने गुरुवार को 'हत्या करने के नियत' से कुल्हाड़ी से वार करने वाले आरोपी मनोज पुत्र रामबहादु को गिरफ्तार किया| थाना नगर क्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर निवासी मनोज ने कल यानी बुधवार शाम 6.30 बजे ग्राम कूढ़ापट्टी दरियाव के रहने वाले हरिशंकर पाण्डेय नाम के शख्स की गर्दन पर 'जान से मारने' की नियत से हमला कर दिया था, जिससे उन्हें काफी गहरी चोट आयी थी|
घटना के बाद संदीप कुमार पाण्डेय पुत्र वंशीधर पाण्डेय ने नगर थानाने पर तहरीर दी कि 19 अप्रैल को मेरे चाचा (हरिशंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 रामसरन पाण्डेय ) जो ग्राम कोठवा भरतपुर के विश्वनाथ के घर पर बैठे थे कि मनोज ने कुल्हाड़ी से पीछे से मेरे चाचा के गर्दन पर जान से मारने की नियत से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे मेरे चाचा के गरदन पर काफी गहरी चोट आयी और मेरे चाचा मौके पर गिर गये|
मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में आरोपी मनोज पुत्र रामबहादु को आज गुरूवार को कोठवा भरतपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती के समक्ष रवाना किया गया ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।