साइबर अपराधों से रहे सजग, जानकारी ही सही बचाव: जौनपुर पुलिस
जौनपुर: पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर के शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें7 बार पढ़ा गया
साइबर अपराधों से रहे सजग, जानकारी ही सही बचाव: जौनपुर पुलिस | फ़ोटो: TVL News
जौनपुर: पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर के शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में नगर के अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर क्राइम से संबंधित बचाव की जानकारी दी गई।
आज (17.12.2022 को) सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर के शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें सोशल मीडिया के उपयोग के साथ-साथ क्यूआर कोड, ई वॉलेट से होने वाले फ्रॉड व ए0टी0एम0 सम्बन्धित होने वाले फ्रॉड से बचाव के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें सेंट पैट्रिक के सभी शिक्षक/ शिक्षिका स्कूल की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या मौजूद रहे।
साइबर विशेषज्ञ ओमप्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवन भर की कमाई एक झटके में गंवाने वाले लोगों में यदि जागरूकता आ जाए तो लोग ठगी का शिकार न हो। साइबर फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामले और उससे निजात पाने के कई तरीके समय समय पर बताए जाते है। फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर मित्रों से रुपये मांगने का धंधा इन दिनों काफी जोरों पर है। हनी ट्रैपिंग जैसे मामलो में लोगो को इस तरह के फ्रॉड के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अपने सोशल साइट्स का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें तथा पासवर्ड में कभी भी अपना मोबाइल नम्बर या जन्मतिथि नहीं रखें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।