मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झांसी: BKD कॉलेज के छात्र ने पहले कैम्पस में सहपाठी को मारी गोली, फिर घर जाकर छात्रा की गोली मारकर की हत्या

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बीकेडी कॉलेज में पढने वाले छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों पर फ़ायरिंग की। एम.ए. फाइनल वर्ष के छात्र द्वारा अपने साथी छात्र एवं साथ में ही पढ़ने वाली एक छात्रा क…

झांसी: BKD कॉलेज के छात्र ने पहले कैम्पस में सहपाठी को मारी गोली, फिर घर जाकर छात्रा की गोली मारकर की हत्या
झांसी: BKD कॉलेज के छात्र ने पहले कैम्पस में सहपाठी को मारी गोली, फिर घर जाकर छात्रा की गोली मारकर की हत्या | फ़ोटो: TVL News

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बीकेडी कॉलेज में पढने वाले छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों पर फ़ायरिंग की।  एम.ए. फाइनल वर्ष के छात्र द्वारा अपने साथी छात्र एवं साथ में ही पढ़ने वाली एक छात्रा को अवैध पिस्टल से गोली मार दी गयी। पुलिस द्वारा गोली मारने वाले युवक को अवैध पिस्टल के साथ तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। 




झांसी के SSP पी. दिनेश कुमार ने बताया, "अभियुक्त ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्र पर पीछे से फ़ायरिंग की। बाद में सीपरी बाजार में उसी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को भी गोली मारी।" SSP पी. दिनेश कुमार ने बताया, "अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई, जबकि अन्य छात्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है|




बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा को भी गोली मार दी। दोनों को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीं लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।



जानकारी के मुताबिक मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।




यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर युवक ने गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां  कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।