मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म 2022 की होली पर होगी रिलीज़!

नई दिल्ली: लव रंजन द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 मार्च 2022 में होली के अवसर पर रिलीज़ होगी। आखिरकार दर्शकों के लिए रिलीज़ तारीख की घोषणा करते हुए, लव फिल्…

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म 2022 की होली पर होगी रिलीज़!
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म 2022 की होली पर होगी रिलीज़! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लव रंजन द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 मार्च 2022 में होली के अवसर पर रिलीज़ होगी। आखिरकार दर्शकों के लिए रिलीज़ तारीख की घोषणा करते हुए, लव फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह ख़बर साझा की है।



वे लिखते है,"Mark your calendars! Luv Ranjan's next starring #RanbirKapoor & @ShraddhaKapoor will release on Holi 2022, 18th March! Produced by

@luv_ranjan & @gargankur, presented by #GulshanKumar & #BhushanKumar. Also starring #DimpleKapadia &

@BoneyKapoor. @LuvFilms @TSeries”



https://twitter.com/LuvFilms/status/1362675082020093958?s=20



इस अनटाइटल्ड रोम-कॉम की शूटिंग इस जनवरी से दिल्ली में शुरू हो गयी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ नज़र आएगी। इस अनटाइटल्ड फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैन्स इस नई रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित महसूस कर रहे हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नज़र आएंगे।



लव रंजन जिन्हें प्यार का पंचनामा सीरीज़ और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, वह पहली बार रणबीर और श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं।



फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।