मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दीपिका पादुकोण का "कल्कि 2898 AD" से रिलीज हुआ दमदार पोस्टर! आउट होते ही फैंस से मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स

दीपिका पादुकोण ने ट्रेलर रिलीज़ होने से ठीक पहले फिल्म "कल्कि 2898 AD" से अपना एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें वह इंटेंस लुक में आसमान की तरफ…

दीपिका पादुकोण का "कल्कि 2898 AD" से रिलीज हुआ दमदार पोस्टर! आउट होते ही फैंस से मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स
दीपिका पादुकोण का "कल्कि 2898 AD" से रिलीज हुआ दमदार पोस्टर! आउट होते ही फैंस से मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स | फ़ोटो: TVL News

दीपिका पादुकोण ने ट्रेलर रिलीज़ होने से ठीक पहले फिल्म "कल्कि 2898 AD" से अपना एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें वह इंटेंस लुक में आसमान की तरफ ध्यान से देखती नज़र आ रही हैं।



पोस्टर में दीपिका पादुकोण भूरे रंग के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं, जबकि बैकग्राउंड किसी बेहद दिलचस्प शहर की तरह दिख रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है, "उम्मीद की शुरुआत कल कल्कि2898AD ट्रेलर के साथ होगी।"



फैंस ने उनके पोस्ट पर ट्रेलर की तारीफ कर तुरंत रिस्पॉन्स दिया है। इसपर एक यूजर ने लिखा है, "दीपिका, आप सचमुच सिनेमा और मेरे दिल पर राज कर रही हैं।" एक दूसरे फैंस ने कहा, "बेहतरीन पोस्टर.उन वीडियो गेम टाइप पोस्टरों से बेहतर जो उन्होंने पहले जारी किए थे।" एक और ने कॉमेंट में लिखा है, "वाह। क्वालिटी और विजुअल्स। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी।"


एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कमाल लग रहा है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूँ। हॉलीवुड, हम तुम पर राज करने आ रहे हैं।" एक दूसरे यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा है,"बहुत बढ़िया पोस्टर। मेरी रानी आखिरकार आ गई है। यह अब तक का सबसे बेहतरीन पोस्टर है। दीपिका का बहुत इंतज़ार है,"


प्रशंसक बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और हम भी सुपरस्टार दीपिका को एक बार फिर पर्दे पर चमकते देखने के लिए उत्साहित हैं!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।