मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कंगना रनौत का जादू, फिल्म 'इमरजेंसी' ने पहले सप्ताह में कमाए 14.41 करोड़ रुपये

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में करीब 15 करोड़ की कमाई कर ली है।ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स निर्मित, 'इमरजेंसी' की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है…

कंगना रनौत का जादू, फिल्म 'इमरजेंसी' ने पहले सप्ताह में कमाए 14.41 करोड़ रुपये
कंगना रनौत का जादू, फिल्म 'इमरजेंसी' ने पहले सप्ताह में कमाए 14.41 करोड़ रुपये | फ़ोटो: TVL News


अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में करीब 15 करोड़ की कमाई कर ली है।


ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स निर्मित, 'इमरजेंसी' की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है,


जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं।


विवादों की वजह से कई बार रिलीज डेट टलने के बाद फिल्म 'इमरजेंसी' आखिरकार 17 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुयी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने की घटना पर आधारित इस फिल्म का पंजाब में विरोध भी हो रहा है।


सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इमेरजेंसी ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाया। रविवार को इमरजेंसी ने 4.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने चौथे दिन 1.05 करोड़, पांचवे दिन और छठे दिन 01 करोड़ तथा सातवें दिन1 01 करोड़ की कमाई की है।


इस तरह इमरजेंसी अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 14.41करोड़ की कमाई कर चुकी है।


फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।