मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Oscars 2025 : ऑस्कर के लिए सिलेक्ट हुई लघु फिल्म 'अनुजा',

अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस, मिंडी कलिंग और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने अपनी लघु फिल्म 'अनुजा' के 2025 ऑस्कर में 'लाइव एक्शन शॉर्ट' श्रेणी में नामित किए जाने पर खुशी जाहिर की है।एडम ज…

Oscars 2025 : ऑस्कर के लिए सिलेक्ट हुई लघु फिल्म 'अनुजा',
Oscars 2025 : ऑस्कर के लिए सिलेक्ट हुई लघु फिल्म 'अनुजा', | फ़ोटो: TVL News

अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस, मिंडी कलिंग और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने अपनी लघु फिल्म 'अनुजा' के 2025 ऑस्कर में 'लाइव एक्शन शॉर्ट' श्रेणी में नामित किए जाने पर खुशी जाहिर की है।


एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्देशित ‘अनुजा’ नौ साल की एक प्रतिभाशाली अनुजा की कहानी है,


जिसे अपनी बहन के साथ फैक्टरी में काम करने और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़ता है।


यह एक ऐसा फैसला है जो उन दोनों के भविष्य को आकार देगा। इसमें सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं।


गुनीत मोंगा फिल्म की कार्यकारी निर्माता तथा मिंडी कलिंग इस की निर्माता हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भी कार्यकारी निर्माता के तौर पर फिल्म से जुड़ी थीं।


प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अनुजा’ 2025 ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ ‘लााइव एक्शन शॉर्ट’ की श्रेणी में नामित हुई है। यह अविश्वसनीय है। इस सम्मान के लिए अकादमी (पुरस्कार) का शुक्रिया...हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।


कलिंग ने लिखा,  हम ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ ‘लााइव एक्शन शॉर्ट’ की श्रेणी में नामित होकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं.


उन्होंने कहा कि फिल्म का ऑस्कर के लिए चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि कैसे दिल से बनाई गई कहानी सभी सीमाओं को पार कर सकती है।


साथ ही शिक्षा, बाल श्रम अधिकारों और हर जगह छोटे बच्चों के सपनों के बारे में सार्थक चर्चा शुरू कर सकती है। ‘अनुजा’ का निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है।


एसबीटी फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों की सहायता करती है।


इसके अलावा फिल्म के निर्माण में ‘शाइन ग्लोबल’ और ‘कृष्ण नाइक फिल्म्स’ ने भी सहयोग किया है। अकादमी पुरस्कार 2025 समारोह दो मार्च को अमेरिका के लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।