मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिल्म 'कंगुवा' के पहले लुक में बॉबी देओल का नज़र आया खतरनाक अंदाज़, निर्माताओं ने जन्मदिन पर दिया फैंस को खास तोहफा!

साउथ एक्टर सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म कंगुवा के निर्माताओं ने स्टार के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का शानदार प्रोमो टीज़र जारी कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद से हर कोई फिल्म के बारे में और…

फिल्म 'कंगुवा' के पहले लुक में बॉबी देओल का नज़र आया खतरनाक अंदाज़, निर्माताओं ने जन्मदिन पर दिया फैंस को खास तोहफा!
फिल्म 'कंगुवा' के पहले लुक में बॉबी देओल का नज़र आया खतरनाक अंदाज़, निर्माताओं ने जन्मदिन पर दिया फैंस को खास तोहफा! | फ़ोटो: TVL News

साउथ एक्टर सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म कंगुवा के निर्माताओं ने स्टार के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का शानदार प्रोमो टीज़र जारी कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद से हर कोई फिल्म के बारे में और अधिक जानने के लिए बेसब्र है। अब इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आखिरकार दमदार उधिरन के रूप में बॉबी देओल का फर्स्ट लुक जारी किया है, जो एक विलेन है।


निर्माताओं ने बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर दमदारर उधिरन के रूप में उनका जबरदस्त फर्स्ट लुक शेयर किया है। कह सकते है विलेन का फर्स्ट लुक वाकई फिल्म में काफी रोमांच की गारंटी देता है।

इसका पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा,

"निर्दयी, ताकतवर, यादगार


स्टूडियो ग्रीन के के.ई. ज्ञानवेल राजा पिछले 16 सालों में कई ब्लॉकबस्टर हिट देने के लिए साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में एक बड़ा रहे हैं, जिनमें 'सिंघम' सीरीज, 'परुथी वीरन', 'सिरुथाई', 'कोम्बन', 'नान महान अल्ला', 'मद्रास', 'टेडी' और हाल में आई फिल्म 'पाथु थाला' शामिल हैं।


कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिलहाल इस फिल्म का निर्माण तेजी से चल रहा है और जिस तरह से प्रोजेक्ट को आकार मिल रहा है, उससे पूरी टीम उत्साहित है। एक्टर सूर्या ने हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है।


सूर्या और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शिव ने किया हैं, जो अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्माता हैं। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और 'रॉकस्टार' देवी श्री प्रसाद का संगीत स्कोर हैं।


स्टूडियो ग्रीन ने 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फिल्म रिलीज करने के लिए टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है। टीम जल्द ही फिल्म के बारे में दिलचस्प फैक्ट अपडेट करेगी जो एक्टर सूर्या के फैन्स को एक्साइट करने के लिए काफी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।