मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर के साथ किया फिल्म 'लव एंड वॉर' का एलान

मास्टर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म का हर किसी को इंतजार रहता है, जो अब खत्म होता दिख रहा है क्योंकि उन्होंने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट का एलान कर दिया हैं। जी हां, संजय लीला भंसाली ने र…

संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर के साथ किया फिल्म 'लव एंड वॉर' का एलान
संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर के साथ किया फिल्म 'लव एंड वॉर' का एलान | फ़ोटो: TVL News

मास्टर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म का हर किसी को इंतजार रहता है, जो अब खत्म होता दिख रहा है क्योंकि उन्होंने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट का एलान कर दिया हैं। जी हां, संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ एक एपिक लव एंड वॉर फिल्म लेकर आ रहे है। इस बड़ी घोषणा ने लोगों को पूरी तरह से सरप्राइज किया है। ये क्रिसमस 2025 में रिलीज होगी जिससे दर्शक बेहद उत्साहित हो गए। वैसे फिल्म की घोषणा जितनी खास है, उतना ही यह मनोरंजन जगत के दो दिग्गजों, निर्देशक संजय लीला भंसाली और सुपरस्टार रणबीर कपूर के सहयोग का भी प्रतीक है।


डायरेक्टर-एक्टर संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर की ये जोड़ी लंबे समय के बाद एक साथ आ रहे हैं। लगभग 15 सालों के बाद दुनिया फिल्म जगत के दो प्रतिभाशाली उस्तादों को एक एपिक गाथा के लिए सहयोग करते हुए देखेगी। लव एंड वॉर सुपरस्टार रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की दूसरी फिल्म होगी।


लव एंड वॉर का निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया जाएगा जो अपने अभिनेताओं से बेस्ट निकलवाने के लिए जाने जाते हैं और इस बार उन्हें रणबीर मिले हैं जो अपनी कला में माहिर हैं और एक अभिनेता के रूप में उनके पास पेश करने के लिए बहुत कुछ है। वहीं संजय लीला भंसा??ी एकमात्र भारतीय फिल्म मेकर हैं, जिनके पास विजुअल्स, परफॉर्मेंस, स्टोरीटेलिंग, म्यूजिक, कैनवस और पृष्ठभूमि सहित फिल्ममेकिंग के सभी पहलुओं में एक्सपर्ट है।


संजय लीला भंसाली अपनी बेहतरीन स्टोरीटेलिंग और खूबसूरत विजुअल क्रिएशन के लिए जाने जाते हैं। वह भारतीय फिल्म विरासत के सच्चे उत्तराधिकारी हैं जिन्होंने अपनी फिल्ममेकिंग कला से भारतीय सिनेमा की सुंदरता को बरकरार रखा है। वह एकमात्र ऐसे फिल्मकार हैं जो भारतीय कहानी को बिल्कुल देसी तरीके से बताते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।