कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra – Lucknow Expressway) पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया| कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह कार के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई है|
कन्नौज के तालग्राम इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार के ट्रक में घुस जाने से 6 लोगों की मौत हो गई है|मारे गए लोग मेहदीपुर बालाजी के दर्शन करने लखनऊ से राजस्थान जा रहे थे|
बताया जा रहा है कि कार काफी तेज स्पीड में जा रही थी|एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से कार ड्राइवर को सामने मोड़ पर दिखाई नहीं दिया और कार हाइवे पर खड़े खराब ट्रक में घुस गई| टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और अंदर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटर से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला| इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया|जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया|
कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ से आगरा जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे कार में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है| उन्होंने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है| आईजी ने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और शवों को कार से बाहर निकाल लिया गया है|