ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक 6 वाहन आपस में भिड़ें ,एक दर्जन घायल
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया| ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक 6 वाहन आपस में भिड़ें ,एक दर्जन घायल | फ़ोटो: TVL News
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया| ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब 6 वाहन आपस में टकरा गए।इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गए। करीब 12 लोग घायल हुए हैं| घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। मौके पर पुलिस मौजूद है, रास्ता साफ करने के प्रयास जारी है।
वहीं, कन्नौज के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह कार के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई है। कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मोहित अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ से आगरा जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। आईजी ने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और शवों को कार से बाहर निकाल लिया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।