लखनऊ: इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी के MLC पुष्पराज जैन के यहां रेड के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,'''नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे और उन्होंने अपने ही साथी पीयूष जैन को ढूंढ निकाला| अब अपनी खीझ मिटाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है और इनके साथ कई और भी लपेटे में आ गए हैं क्योंकि भाजपा को दिखाना है कि हम निष्पक्ष हैं|
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सपा के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रही है बीजेपी| नफरत की महक फैलाने वालों को परफ्यूम की खुशबू अच्छी नहीं लगेगी। पहले उन्होंने गलती से अपने ही आदमी के घर पर छापेमारी की और अब यह छिपाने के लिए कि वे सपा नेताओं के आवासों पर छापेमारी कर रहे हैं|
अखिलेश ने कहा कि झूठ के फूल लखनऊ से दिल्ली जाते हैं और फिर दिल्ली से लखनऊ आते हैं। सपा को बदनाम करने के लिए छापेमारी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले जिस कारोबारी के घर से 197 करोड़ कैश मिला था। उसका सपा से कनेक्शन जोड़ा गया। हालांकि, जब वह जोड़ नहीं पाए तो खीझ में अब सपा नेताओं के घर छापेमारी की है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले लोग हैं। वह सुगंध कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। दुख इस बात का है कि दिल्ली तक वाले लोग कन्नौज का नाम बदनाम कर रहे हैं।
BJP का IT, ED और CBI से गठबंधन
अखिलेश ने कहा कि, उन्हें हार सताने लगी हैं, जबसे हार दिखाई दे रही है दिल्ली से न जाने कितने नेता आ गए हैं और यह नेताओं का आना रुकेगा नहीं।जैसे जैसे भाजपा को हार का डर और हारने के करीब पहुंचेगी न जाने कितनी बड़ी संख्या में नेता आपको UP में दिखाई देंगे।''पहले दिन से कह रहे हैं जिस जगह पहले छापा मारा इन्होंने, उससे समाजवादी पार्टी का कोई रिश्ता नहीं है। जिस पर छापा पड़ा पहली बार, उससे BJP और BJP के लोगों का का संबंध है।जानबूझकर यह लोग सपा को तो बदनाम करना ही चाहते हैं लेकिन दुख बात ये है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली वाले तक कन्नौज जिसका इतिहास सुगंध और इत्र का है इसी से इसकी पहचान दुनिया में है उसको बदनाम करने में लगे हुए हैं।
केवल नेता नहीं दिखाई देंगे बल्कि इनके जो सहयोगी संगठन है इनकम टैक्स,ED,CBI जिनसे इन्होंने गठबंधन किया है। हमने तो क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है लेकिन BJP ने अंदर से इन लोगों से हाथ मिला लिया है।इसलिए जब जब यह लोग आते हैं तो इन्हें अपने साथ लेकर आते हैं। जनता ने यह मन बनाया है कि जिस समय चुनाव होगा भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। जनता इनके कार्यक्रमों में नहीं जा रही है।
समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के ऊपर छापे पड़ रहे हैं
अखिलेश ने कहा कि,''लगातार पिछले कई दिनों से पिछले महीने से यह सूचनाएं आ रही थी कि समाजवादियों के ऊपर छापे पड़ेंगे कई बार अखबार में भी छोटी छोटी बड़ी बड़ी खबरों में पढ़ने को मिलता था कि समाजवादियों के वहां छापे पड़ेंगे। समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के ऊपर छापे पड़ रहे हैं और दिल्ली से जब भी भारतीय जनता पार्टी का यूपी में कार्यक्रम होता है लगता है कि अपने साथ में इन विभागों को भी बुलाते हैं।
लेखपाल, तहसीलदार, SDM, DM चुनाव लड़ रहे
अखिलेश ने कहा कि,''इनकी जो रैलियां हो रही है बसों में लोगों को जबरदस्ती बिठाते हैं। इनके लेखपाल, तहसीलदार, SDM, DM लगता है यह चुनाव लड़ रहे हैं। अगर BJP की रैली हो तो सबसे पहले सूचना जिलाधिकारी को देनी पड़ती है।जो शहर के प्रतिष्ठित लोग हैं, उनको धमकाया जाता है कप्तान धमकाते है, उसके बाद बसे इकट्ठा होती है कुछ जगह पैसा देकर मनरेगा के लोगों को लालच देकर कि आज तो केवल रैली में भाषण सुनना है और पेमेंट आपका हो जाएगा।
लखनऊ से लेकर दिल्ली, दिल्ली से लेकर लखनऊ वाले सब झूठ बोल रहे
अखिलेश ने कहा कि,'लखनऊ से लेकर दिल्ली, दिल्ली से लेकर लखनऊ वाले सब झूठ बोल रहे है। इन्होंने राजनीति को दूषित किया है नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले लोग हैं। यह कन्नौज के लोग जो सुगंध को पसंद करते हैं आने वाले समय में इन लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगे।
कन्नौज समाजवादियों से जुड़ा हुआ क्षेत्र रहा है, यहां का अगर इतिहास उठा कर देखेंगे यहां पर भाईचारे और सौहार्द का इतिहास रहा है। कन्नौज में इत्र कोई आज से नहीं बन रहा है बहुत वर्षों से यहां इत्र बन रहा है।कन्नौज की अपनी पहचान इत्र की रही है, कन्नौज इत्र के लिए यह राजधानी है, यह सुगंध की राजधानी है। यह इत्र का कारोबार बहुत बड़ा कारोबार है, बड़े लोगों को नौकरी, बड़े लोगों को रोजगार देता है, यहां एक परफ्यूमरी पार्क लाया गया था।
जहां-जहां चुनाव होता है, वहाँ ये छापा मारते है
अखिलेश ने कहा कि,'''यह भाजपा के लोग नफरत फैलाने वाले लोग हैं। जहां-जहां चुनाव होता है और उन्हें लगता है कि यह हार रहे हैं वहाँ ये छापा मारते हैं। मुझे वह दिन याद है जिस समय समाजवादी विजय रथ गाजीपुर से चला, सुबह से लेकर शाम और शाम से लेकर रात और सुबह जब लखनऊ पहुंचे थे और जब विजय रथ यात्रा समाप्त हुई तो उसके बाद सुनने में आया दिल्ली से तीन काले कानून वापस हो गए।
भारतीय जनता पार्टी बताए इतने बड़े पैमाने पर रुपया कैसे निकला?
अखिलेश ने कहा कि,'''भारतीय जनता पार्टी बताए इतने बड़े पैमाने पर रुपया कैसे निकला? जिस BJP ने बताया कि नोटबंदी के बाद कालाधन नहीं आएगा, GST लागू हो जाने से व्यापार का सरलीकरण होगा इससे व्यापार अच्छा हो सकेगा। क्या हुआ?...ढूंढने गए थे सपा के पुष्प राज जैन को और खोज निकाला इन्होंने BJP के सहयोगी पीयूष जैन को। अब अपनी इस गलती की खींज मिटाने के लिए इन्होंने फिर छापा मारा हैउन पुष्प राज जैन पर जिन्होंने समाजवादी इत्र बनाया है। इसके लपेटे में और भी कई व्यापारी लोग आ गए हैं।