कानपुर: कानपुर देहात के थाना डेरापुर के हथूमा गांव स्थित सुअर फार्म हाउस के चौकीदार पप्पूलाल वाल्मीकि की हत्या पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी। पत्नी सुनीता को प्रेमी नीरज से संबंध थे और वह शादी करना चाह रही थी। इसके आड़े आ रहे पप्पू को प्रेमी नीरज ने अपने भाई व साथी संग मिलकर बांके से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक पप्पूलाल वाल्मीकि की पत्नी सुनीता समेत चारों आरोपितों को पकड़कर हत्या का खुलासा किया है।
शनिवार, आठ जनवरी को पशु फार्म चौकीदार पप्पूलाल वाल्मीकि (करीब 50) की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। बेटे शिवम ने फार्म मालिक अशोक समेत चार पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस जांच शुरू हुई तो प्रेम संबंध में हत्या की बात पता चली। शनिवार को पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने हथूमा गांव के ही नीरज, उसके भाई शिवकांत, साथी लखनऊ पारा के हरिश्चंद्र गढ़ी कनौरा निवासी कमल कोरी व मृतक पप्पू की पत्नी सुनीता को अकबरपुर के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बाँका बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया किया।
8 वर्षों से नीरज और सुनीता प्रेम प्रसंग चल रहा था| चार वर्ष पूर्व सुनीता अपने प्रेमी नीरज के साथ भाग गई थी। कुछ महीनों के बाद दोनों वापस आ गए| इसके बाद से पप्पू इसका विरोध करता था। नीरज के साथ सुनीता शादी करना करना चाह रही थी| सुनीता ने नीरज से शादी करने को कहा, जिसके बाद भाई शिवकांत ने कहा कि जब तक पप्पू है तुम लोग की शादी नहीं हो सकती। इसके बाद तय हुआ कि पप्पू को रास्ते से हटा दिया जाएगा। उनको पता था कि पशु फार्म पर वह सोता है। इसके बाद घटना वाली रात नीरज, शिवकांत व कमल तीनों वहां गए। सो रहे पप्पू के हाथ व पैर शिवकांत व कमल ने पकड़ लिए इसके बाद नीरज ने बांके से करीब 11 वार उसके ऊपर किए और हत्या कर दी।
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक ने बताया,'''थाना डेरापुर पर दिनांक- 9 जनवरी (09.01.2022) को शिवम कुमार पुत्र पप्पूलाल वाल्मीकि निवासी ग्राम- हथूमां द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उसके पिता पप्पूलाल वाल्मीकि ग्राम हथूमां के अशोक कटियार के सुअर फार्म में चौकीदारी का कार्य करते थे, जिनका फार्म मालिक अशोक कटियार व उसके साथियों द्वारा हत्या कर दी गयी है। जिस सम्बन्ध में थाना डेरापुर पर अशोक कटियार समेत 04 के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी डेरापुर को सुपुर्द की गयी थी।
सुनीता का नीरज कोरी से 8 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया,''मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी डेरापुर द्वारा प्रारम्भ करते हुये विवेचना के क्रम में अभियोग में नामित अभियुक्तगण की नामजदगी संदिग्ध पायी गयी। यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी सुनीता वाल्मीकि का गाँव के ही युवक नीरज कोरी से करीब 08 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था|
नीरज कोरी 4 वर्ष पहले सुनीता वाल्मीकि को भगा ले गया था
नीरज कोरी 04 वर्ष पहले मृतक की पत्नी सुनीता वाल्मीकि को भगा ले गया था और नीरज कोरी मृतक की पत्नी से कोर्ट मैरिज करके साथ-साथ रहना चाहता था। इस पर नीरज कोरी के बडे भाई शिवकान्त कोरी ने कहा कि जब तक पप्पू वाल्मीकि जीवित है, तब तक कोर्ट मैरिज सम्भव नही है|
फार्म पर सोते समय पप्पूलाल की हत्या कर दी गयी थी
इस पर मृतक की पत्नी सुनीता वाल्मीकि के कहने पर नीरज कोरी, शिवाकान्त कोरी प??त्रगण राधेश्याम निवासी हथूमां थाना डेरापुर व कमल कोरी पुत्र लेखपाल निवासी ग्राम- हरचन्द्रपुर गढी कनौरा आलमबाग थाना पारा जनपद लखनऊ तीनों ने मिलकर पप्पूलाल वाल्मीकि की हत्या करने की योजना बनाकर एकराय होकर दिनाँक- 08.01.2022 की रात्रि में ग्राम- हथूमा में अशोक कटियार के सुअर फार्म पर सोते समय पप्पूलाल वाल्मीकि की हत्या कर दी गयी थी, और हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल बाँका को अमौली रसधान रोड पर नहर पुलिया के पास नहर में छिपा दिया था।
सुनीता समेत चारों गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया,''''थाना डेरापुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा तीनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर गहनता व कडाई से पूँछताछ करने पर जुर्म इकबाल किया गया एवं अभियुक्ता मृतक की पत्नी सुनीता वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नीरज कोरी की निशादेही पर आलाकत्ल बाँका बरामद किया गया।अभियोग में धारा- 120बी,34 भादवि की बढोत्तरी व धारा 3(2)5 एससी एसटी एक्ट का लोप किया गया है। अभियोग से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बाँका बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
फैक्ट्री में काम के दौरान कमल से नीरज की दोस्ती हो गई थी
नीरज एक फैक्ट्री में काम करता है। भौंती कानपुर में काम के दौरान ही कमल से उसकी दोस्ती हो गई थी और गांव काफी आना जाना था वह भी सुनीता को जानता था और इसके लिए ही हत्या करने को राजी हो गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-नीरज कोरी (26 वर्ष) पुत्र राधेश्याम निवासी हथूमां थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात
2-शिवाकान्त कोरी (30 वर्ष) पुत्र राधेश्याम निवासी हथूमां थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात
3-कमल (26 वर्ष)पुत्र लेखपाल निवासी हरचन्द्रपुर गढी कनौरा आलमबाग थाना पारा जनपद लखनऊ
4-सुनीता वाल्मीकि (35 वर्ष) पत्नी पप्पूलाल वाल्मीकि निवासिनी ग्राम हथूमां थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात