मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर न्यूज़ : बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर 35 करोड़ नहीं 30 लाख की हुई थी ठगी: इस तरह हुआ खुलासा

किदवई नगर थानाक्षेत्र में इजराइल की मशीन से बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर ठगी करने वाली दंपति ने 35 करोड़ की नहीं 30 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। विवेचक ने यह बड़ा चौंकाने वाला खुलासा क…

कानपुर न्यूज़ : बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर 35 करोड़ नहीं 30 लाख की हुई थी ठगी: इस तरह हुआ खुलासा
कानपुर न्यूज़ : बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर 35 करोड़ नहीं 30 लाख की हुई थी ठगी: इस तरह हुआ खुलासा | फ़ोटो: TVL News


किदवई नगर थानाक्षेत्र में इजराइल की मशीन से बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर ठगी करने वाली दंपति ने 35 करोड़ की नहीं 30 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। विवेचक ने यह बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया।


उनके अनुसार मशीन लोहा वेल्डिंग करने वाले एक शख्स ने शहर में ही बनाई थी। 14 लोगों के दर्ज बयान और अन्य साक्ष्यों को चार्जशीट का आधार बनाकर 600 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।


स्वरूप नगर निवासी रेनू सिंह चंदेल ने किदवई नगर थाने में 20 सितंबर को 2024 को यहीं के निवासी राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


इसमें दावा किया गया था कि 500 लोगों को बूढ़े से जवान बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ की ठगी की गई है। विवेचना के लिए तत्कालीन डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने एसआईटी गठित की थी।


विवेचना के दौरान विवेचक ने मशीन तैयार करने वाले शहर के एक वेल्डर को ढूंढ निकाला। उसने विवेचक को बताया कि वो जिस एसी प्लांट वाले ठेकेदार के लिए काम करता है,


उसके कहने पर यह मशीन उसी ने शहर में बनाई थी। उसके बयान भी पुलिस ने अंकित किए हैं। इसके अलावा विवेचक ने इसमें 14 गवाहों को शामिल किया गया।


इसमें से तीन से चार गवाह ठगी के शिकार लोग थे। साफ किया कि सभी से कुल 35 करोड़ नहीं 30 लाख रुपये की ठगी हुई थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।