महाकुंभ के तीसरे ‘अमृत स्नान” बसंत पंचमी के अवसर पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अखाड़ों के साधु संतों के स्नान का क्रम सोमवार सुबह शुरु हो गया।
सन्यासी अखाड़ों में सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एवं श्री शम्भू पंचायती अटल अखाड़ा ने भोर पांच बजे त्रिवेणी में डुबकी लगायी
जिसके बाद श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनंद ने स्नान किया।
डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, "व्यवस्था बहुत अच्छी है और आज भीड़ नियंत्रण आज हमारा काफी अच्छा है।
सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और समय से पहले ही संपन्न हो रहा है. तीन अखाड़ों का स्नान अभी तक हो चुका है- महानिर्वाणी अखाड़ा,
निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है और अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान करेंगे।"
इस दौरान सुरक्षा कर्मी मुस्तैद दिखे। बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा सुबह 08.25 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे,
घाट पर आगमन का समय 09.25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद 09.55 बजे घाट से वापसी के लिये प्रस्थान करेंगे।
अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा 10.05 बजे घाट पर पहुँचेगें और स्नान के बाद 10.55 बजे घाट से वापस के लिये प्रस्थान करेगें।