मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पूरी पार्टी को मजाक बना दिया: फिर भड़के शिवपाल, अखिलेश से बोले -यशवंत सिन्हा ने नेताजी को बताया था 'ISI' का एजेंट...फिर भी आप कर रहे उनका सपोर्ट; केपी मौर्य ने भी बयान को दी हवा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के फैसले पर पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एक बार अखिलेश यादव पर निशाना साधा है| शिवपाल सि…

पूरी पार्टी को मजाक बना दिया: फिर भड़के शिवपाल, अखिलेश से बोले -यशवंत सिन्हा ने नेताजी को बताया था 'ISI' का एजेंट...फिर भी आप कर रहे उनका सपोर्ट; केपी मौर्य ने भी बयान को दी हवा
पूरी पार्टी को मजाक बना दिया: फिर भड़के शिवपाल, अखिलेश से बोले -यशवंत सिन्हा ने नेताजी को बताया था 'ISI' का एजेंट...फिर भी आप कर रहे उनका सपोर्ट; केपी मौर्य ने भी बयान को दी हवा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के फैसले पर पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एक बार अखिलेश यादव पर निशाना साधा है| शिवपाल सिंह यादव ने कहा,'यशवंत सिन्हा ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था। फिर भी आप उनका राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे है|



शिवपाल सिंह यादव ने कहा,'सपा के वर्तमान नेतृत्व ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है,जिसने हम सभी के अभिभावक और प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी को 'आईएसआई'का एजेंट बताया था।  पार्टी नेतृत्व के इस फैसले के विरुद्ध मेरी घोर असहमति है। नेताजी के अपमान की शर्त पर कोई फैसला मंजूर नहीं।



अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में शिवपाल सिंह यादव ने कहा,' यह नियति की अजीब विडम्बना है कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिसने हम सभी के अभिभावक और प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी को उनके रक्षा मंत्रित्व काल में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था। 



शिवपाल ने कहा,''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी को राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर एक अदद समाजवादी विरासत वाला नाम न मिला। यह कहते हुए मझे दःख और क्षोभ हो रहा है कि जो समाजवादी कभी नेताजी के अपमान पर आग बबूला हो जाते थे, आज उसी विरासत के लोग नेताजी को अपमानित करने वाले व्यक्ति का राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे हैं। 



शिवपाल ने कहा,''ऐसा लगने लगा है कि पूरी पार्टी मजाक का पात्र बनकर रह गई है। अखिलेश यादव मुझे अपनी सीमाएं पता है, आप समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं, ऐसे में मेरा सुझाव है कि उपरोक्त बिंदुओं के आलोक में अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।



केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा था तंज

शिवपाल से पहले,  यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा प्रमुख पर निशाना साधा था। केशव मौर्य ने कहा,'' यशवंत सिन्‍हा ने सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट करार दिया था। मौर्य ने अखबार की कटिंग शेयर कर अखिलेश से पूछा कि,'' यशवंत सिन्हा के इस बयान पर आप क्‍या कहेंगे?



केशव मौर्य ने जिस खबर के हवाले से यह दावा किया है। वह 15 जनवरी 1997 में एक अंग्रेजी अखबार में छपी थी। तब एचडी देवगौड़ा प्रधानमंत्री हुआ करते थे और मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री। यशवंत सिन्‍हा उस समय बीजेपी के कद्दावर नेता थे।



केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया,'सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जिन्हें आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं,श्री मुलायम सिंह यादव जी के लिए दिये बयान पर क्या कहेंगे!



केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''विधायक शिवपाल सिंह यादव की चिट्ठी के बाद यूपी के लोग अखिलेश यादव जी से जानना चाहते हैं कि विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बयान का समर्थन करते हैं कि विरोध|




18 जुलाई को होनी है वोटिंग

देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा | 21 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान किया जाएगा। 




अखिलेश में राजनीतिक परिपक्वता की कमी



आपको बता दें कि 'समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने 08 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी| 09 जुलाई, 2022 को उन्होंने कहा था,'समाजवादी पार्टी ने बुलाया और न ही वोट मांगा। 'हमें समाजवादी पार्टी की तरफ कभी भी किसी मीटिंग में नहीं बुलाया गया, 7 जुलाई को भी यशवंत सिन्हा यहां थे लेकिन नहीं बुलाया गया। राजनैतिक अपरिपक्वता की कमी होने के कारण ये सब होता चला जा रहा है और पार्टी कमजोर हो रही है, लोग पार्टी छोड़ रहे हैं|



उन्होंने कहाथा ,''जब मैंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीता तो हमसे भी राय लेनी चाहिए। अगर मेरा सुझाव माना गया होता और उन 100 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया होता जिनका सुझाव हमने एक साल पहले दिया था तो आज समाजवादी पार्टी की स्थिति कुछ और होती|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।